दो माह में हुये इतने कृत्रिम गर्भधान
कृत्रिम गर्भाधान के आंकड़े बड़े बदलाव की गवाही दे रहे हैं। इस वर्ष की शुरुआत के मात्र दो माह अप्रैल व मई में ही प्रदेश में 50 हजार से अधिक देसी गायों का कृत्रिम गर्भाधान हो चुका है। जबकि वर्ष 2016-17 में एक वर्ष के दौरान दो लाख 80 हजार गायों का कृत्रिम गर्भाधान हुआ था। इससे पहले पशुपालन विभाग के सीमेन बैंक देसी सांड़ के मामले में रिक्त थे। शून्य उपस्थिति इस बात का प्रमाण है कि पहले देसी गायों की नस्ल सुधारने के प्रति न पशुपालक जागरूक थे और न ही सरकार।
क्रॉस ब्रीड पर ध्यान दे रही है सरकार
अभी क्रॉस ब्रीड का आंकड़ा देसी गायों से अधिक है लेकिन बढ़ती मांग बता रही है कि निकट भविष्य में देसी गाय विदेशी पर भारी पडऩे वाली है। वर्ष 2016-17 में आठ लाख 68 हजार 500 गायों का कृत्रिम गर्भाधान हुआ है। इनमें क्रॉस ब्रीड की संख्या बेशक सर्वाधिक पांच लाख 88 हजार 300 रही, लेकिन दो लाख 80 हजार से अधिक देसी गायों का कृत्रिम गर्भाधान होना बड़े बदलाव का सुबूत है। कृत्रिम गर्भाधान वाली देसी गायों में एक लाख 55 हजार साहीवाल और एक लाख 25 हजार 200 हरियाणा नस्ल की हैं।
मंत्री जी बोले हो रहा है सुधार
हरियाणा के कृषि एवं पशुपालन मंत्री ओपी धनखड़ की मानें तो हरियाणा में देसी गायों की मांग बढ़ रही है। हमारा पूरा जोर अब नस्ल सुधार पर है। जिससे दुग्ध उत्पादन बढ़े। गोसरंक्षण व संवर्धन कानून बड़ी लकीर है। पशुपालक खुलकर साथ दे रहे हैं। हरियाणा देश का पहला ऐसा राज्य है। जहां देसी गाय का पास्च्युरीकृत ए-2 दूध मार्केट में उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले सरकारी स्तर पर देसी गायों के कृत्रिम गर्भाधान की कल्पना तक नहीं थी। सिर्फ क्रॉस ब्रीड चलता था। भाजपा सरकार ने बड़ा बदलाव किया है।
Interesting News inextlive from Interesting News Desk
Interesting News inextlive from Interesting News Desk