कान में लगाया जाएगा

वेवर्ली लैब्स ने हाल ही में पायलट नाम की डिवाइस तैयार की है। पायलट एक इन-लाइन ईयरफोन जैसी डिवाइस है। यह स्मार्टफोन की मदद से बातचीत और संवाद को रियल टाइम में ट्रांसलेट करता है। इसे कंपनी आगामी सितंबर पर बाजार में लॉन्च कर देगी। यह डिवाइस ऐसी है जिससे रियल टाइम पर कई भाषाओं का ट्रांसलेशन अपने आप हो जाएगा। इस डिवाइस को कान में लगाया जाएगा। इसके बाद इस डिवाइस से आप स्पैनिश, इटैलियन या फिर फ्रेंच जैसी चार भाषाओं में शब्दों को सुन सकेंगे। सबसे खास बात तो यह है कि इसकी कीमत भी कोई ज्यादा नहीं बताई जा रही है। कहा जा रहा है कि पायलट डिवाइस की कीमत करीब 129 डॉलर यानी कि लगभग 1800 रुपये होगी। वहीं इस डिवाइस को नए जामने की एक प्रगति की ओर इशारे के रूप में माना जा रहा है।

काफी कंफर्टेबल डिवाइस

वेवर्ली कंपनी ने इसे लोगों के बीच अट्रैक्िटव व इफेक्टिव बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है। जिसमें कंपनी ने इस बात का ध्यान रखा है कि अगर यूजर्स इसे अपने कान में लगाए तो उसे कोई प्रॉब्लम न होने पाए। यह काफी कंफर्टेबल डिवाइस है। इसे मछली का आकार दिया गया है। जिससे मछली के आकार की वाली इस डिवाइस को कान में लगाने पर सामने वाले को पता भी नहीं चल पाएगा कि आपने कान में कुछ लगाया है। वहीं वह चाहे किसी भी भाषा में बोले आप उसे आसानी से समझ लेंगे। कंपनी का कहना है कि सबसे खास बात तो यह है कि इसमें लगा बिल्ट-इन माइक्रोफोन दूसरे व्यक्ति की आवाज सुनते हैं। इसके कुछ सेकेंड में ही वे आवाज के सिग्नल को आपकी भाषा में कन्वर्ट करने में काफी मदद करते है।

Technology News inextlive from Technology News Desk