इवाना ट्रंप:

इवाना ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी हैं। पहली मुलाकात के बाद इन दोनों में प्रेम संबंध हो गए। इसके बाद 1977 में इन्होंने शादी रचाली। हालांकि यह रिलेशन ज्यादा दिन नहीं चला। तीन बच्चे होने के बाद भी 1991 में इन दोनों का तलाक हो गया। हालांकि इस दौरान इवाना ट्रंप की आधी प्रॉपर्टी की हकदार बनी। कहा जाता है कि यह रिश्ता मार्ला मेपल्स की वजह से टूटा था। ट्रंप और उनके बीच बढ़ती नजदीकियां इवाना को पसंद नहीं आ रही थी। जिसकी वजह से ही उन्होंने ट्रंप से तलाक ले लिया। इसके साथ ही इवाना ने दुनिया के सामने ट्रंप की सच्चाई को खुलकर बयां किया था कि वह उनके साथ कैसा क्रूर व्यवहार करते रहे।

ट्रंप का महिला प्रेम,जानें इन आधा दर्जन पत्‍नी और प्रेमिकाओं से उनका रिश्‍ता...

मार्ला मेपल्स:

मार्ला मेपल्स ट्रंप की दूसरी पत्नी हैं। ट्रंप ने इवाना से तलाक लेने के बाद 1993 में मार्ला मेपल्स से शादी रचाई। इस शादी में करीब 1000 लोगों को निमंत्रण दिया गया था। इस दौरान उनकी एक बेटी टिफैनी भी हुई। हालांकि पहले की तरह ही यह रिश्ता भी डोनाल्ड ट्रंप ज्यादा दिन नहीं चला पाए। यह रिश्ता 1997 में टूट गया। ट्रंप और मार्ला अलग हो गए। इसके बाद मार्ला मेपल्स को 1999 में जब यह पता चला कि ट्रंप यहां के प्रेसीडेंट बनने का सपना पाल रहे हैं तो वह चौंक गई। इस दौरान उन्होंने खुलकर जनता से सवाल किए क्या ट्रंप ऐसे हैं। हालांकि बाद में वह चुप हो गईं।

ट्रंप का महिला प्रेम,जानें इन आधा दर्जन पत्‍नी और प्रेमिकाओं से उनका रिश्‍ता...

कार्ला ब्रूनी:

1991 में कार्ला ब्रूनी और के साथ भी उनका नाम जुड़ा। यह वह समय था जब वह इवाना से तलाक लेकर मार्ला मेपल्स से जुड रहे थे। कार्ला ब्रूनी का भी इधर मिक जेगर के साथ अलगाव हुआ था। इस पर डोनाल्ड ट्रंप उन्हें सहारा दे रहे थे। इनके प्रेम संबंध भी काफी चर्चा में रहें। ये दोनों ही पब्लिकली भी अक्सर साथ देखे जाते रहे हैं। हालांकि यह रिश्ता भी ज्यादा दिन नहीं चल सका। इसके बाद ही उन्होंने मार्ला मेपल्स से शादी रचाई थी। वहीं कार्ला ब्रूनी ने भी इस रिश्ते को लेकर इंकार कर चुकी हैं।

ट्रंप का महिला प्रेम,जानें इन आधा दर्जन पत्‍नी और प्रेमिकाओं से उनका रिश्‍ता...

रोवेने ब्रिवेर:  

इवाना के साथ जिस समय उनका तनाव चल रह रहा था। उस समय रोवेने ब्रिवेर के साथ उनका नाम जुड़ा। 1990 से 1993 के बीच इन दोनों के संबंध काफी चर्चा में रहे। इनके अफयेर की खबरें व तस्वीरें भी छपीं। मीटिंग के बाद अक्सर ट्रंप इस मॉडल के साथ बीच आदि पर साथ में देखे जाते हैं। वे अक्सर बिकिनी बेब्स को लेकर घूमने जाते थे। हालांकि इस दौरान कहा जाता है कि रोवेने ब्रिवेर भी ट्रंप के साथ काफी अपसेट होकर अलग हो गईं थी।

ट्रंप का महिला प्रेम,जानें इन आधा दर्जन पत्‍नी और प्रेमिकाओं से उनका रिश्‍ता...

कारा यंग:

मार्ला मेपल्स से 1997 तलाक लेने के बाद डोनाल्ड ट्रंप के रिलेशन कारा यंग से हो गए थ्ो। कहा जाता था कि कारा यंग और जर्नलिस्ट ए जे बेंजा के अच्छे रिलेशन थे। 2001 में  डोनाल्ड ट्रंप उनके रिश्ते में एक लव ट्रायंगल बन गए थे। जिसे लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर काफी कमेंट हुए। हालांकि बाद में एक इंटव्यू के दौरान डोनाल्ड ने जर्नलिस्ट ए जे बेंजा के लिए कहा था कि कारा यंग के साथ उनका अफेयर अब नहीं है। वहीं कारा ने भी इससे इंकार किया था।

ट्रंप का महिला प्रेम,जानें इन आधा दर्जन पत्‍नी और प्रेमिकाओं से उनका रिश्‍ता...

मेलेनिया ट्रंप:

वूमेन लव से घिरे डोनाल्ड ट्रंप की लाइफ में फाइनली मेलेनिया ट्रंप आईं। कुछ दिन एक दूसरे के साथ रिलेशन में रहने के बाद 2005 में उन्होंने शादी कर ली। इनका रिश्ता आज भी चल रहा है। 2006 में मेलेनिया ने एक बेटे को जन्म दिया और उसक नाम बेरन है। कहा जाता है कि मेलेनिया ट्रंप न्यूयॉर्क में 1998 में एक फैशन वीक पार्टी में मिले थे। वहीं पर एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। आज मेलेनिया ट्रंप उनके साथ हर एक मोड़ पर साथ दे रही हैं।

ट्रंप का महिला प्रेम,जानें इन आधा दर्जन पत्‍नी और प्रेमिकाओं से उनका रिश्‍ता...

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk