- शहर में और भी हैं ऐसी जगह जहां पर रहती है गंदगी

- गंदगी से शहरवासी परेशान, नगर निगम के अधिकारी कर रहे आराम

Meerut। शहर में गंदगी का हाल किसी से छुपा हुआ नहीं है। रौनकपुरा में हालात यह है नाले में पसरी गंदगी इस कदर है कि शायद महीनों या फिर सालों से नालों की सफाई नहीं हुई है.बीते कई दिनों से शहरवासियों में गंदगी को लेकर गुस्सा है। नगर निगम के कर्मचारियों की हीलाहवाली के कारण महापौर भी नाराजगी जता चुके हैं। रौनकपुरा में लोग नाले की गंदगी के ऊपर आराम से खड़े हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का नगर निगम के अधिकारियों के प्रति गुस्सा है। उनका कहना है कि शिकायत करने के बावजूद भी सार्थक कदम नहीं उठाए जाते।

नाले की सफाई महीनों से नहीं हुई है। बारिश के दिनों में नाले का गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। जिसके कारण जलभराव की समस्या हो जाती है। अनेक बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होती है।

बब्लू

नगर निगम से सफाई की अपेक्षा करना बेईमानी सा लगता है। गंदगी के हालात किसी से छुपे हुए नहीं है। अब तो नगर निगम से सफाई के लिए कहना ही छोड़ दिया है। प्राइवेट सफाई कर्मियों से सफाई कराते हैं।

खुशदिल

सफाई कर्मचारी कब आते है और कब चले जाते हैं पता ही नहीं चलता है। अनेक बार शिकायत की। हर बार यही जवाब मिलता है कि सुबह ही मोहल्ले से कूड़ा उठाकर लाए हैं। अब तो शिकायत करनी भी छोड़ दी है।

अनवर

नालों की सफाई हुए कई महीने हो गए हैं। अनेक बार नगर निगम से शिकायत कर चुके हैं। मोहल्ले के लोग भी एकत्र होकर अनेक बार प्रदर्शन भी कर चुके हैं। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की नींद नहीं खुलती है।

कामिनी

सफाई होने बात नगर निगम करना तो अपने आप को तसल्ली देना है। क्योंकि नगर निगम से सफाई की बात कहना मानो जैसे भैंस के आगे बीन बजाने के बराबर है। गंदगी ने जीना दूभर कर दिया है। गंदगी के कारण 12 महीने मच्छर रहते हैं।

चांदनी