1. राज कपूर

कॉमेडियन चार्ली चैपलिन की बॉलीवुड में सबसे पहले किसी ने कॉपी की तो वो थे राज कपूर जो खुद बॉलीवुड के लेंजेड कलाकारों में से एक हैं। राज कपूर ने साल 1955 में अपनी फिल्म श्री 420 में चार्ली चैपलिन से प्रेरित होकर किरदार निभाया था। एक कॉमेडियन अपने सभी दुखों को अपने अंदर दबा कर दुनिया को हंसना सिखाता है। फिल्म में राज कपूर एक कॉमेडियन का किरदार निभा कर दुनिया को यही दिखाने की कोशिश कर रहे थे। इस फिल्म में राज कपूर के अपोजिट एक्ट्रेस नरगिर थीं और इनके साथ वो फिल्म के एक मशहूर गाने 'प्यार हुआ इकरार हुआ' में दिखे थे।

बर्थ डे : चार्ली चैपलिन से प्रेरित बॉलीवुड के किरदार जिन्‍हें राजकपूर से लेकर रणबीर कपूर तक ने पर्दे पर जिया

2. श्रीदेवी

बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी तो किसी भी रोल में फट से फिट हो जाती थीं। श्रीदेवी ने भी अपनी एक फिल्म में कॉमेडियन चार्ली चैपलिन की भूमिका निभाई थी। श्रीदेवी ने अपने ढंग से फिल्म मिस्टर इंडिया में साल 1987 में चार्ली चैपलिन की भूमिका पर्दे पर निभाई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी के देवर अनिल कपूर उनके अपोजिट थे और फिल्म सुपर हिट साबित हुई। बता दें की फरवरी के महीने में इस प्रतिभाशाली अभिनेत्री का दुबई में निधन हो गया और इनका अंतिम संस्कार मुंबई में हुआ।

बर्थ डे : चार्ली चैपलिन से प्रेरित बॉलीवुड के किरदार जिन्‍हें राजकपूर से लेकर रणबीर कपूर तक ने पर्दे पर जिया

3. असरानी

फिल्मों के कई मशहूर कलाकारों ने चार्ली चैपलिन की भूमिका निभा कर उनको सबके दिलों में जीवित रखा है और असल मायनों ने उन्हें सम्मानित किया है। जय वीरू यानी की अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म शोले में एक्टर असरानी ने चार्ली चैपलिन से प्रेरित होकर हिटलर का किरदार निभाया था। फिल्म शोले के कई डायलॉग या सीन जितना मशहूर और याद गार हैं उनमें से एक सीन ये भी है जिसमें असरानी चार्ली चैपलिन के गेटअप में हिटलर की भूमिका निभाते हैं और उनका एक डायलॉग काफी फेमस हुआ था 'हम अग्रेजों के जमाने के जेलर हैं'।

बर्थ डे : चार्ली चैपलिन से प्रेरित बॉलीवुड के किरदार जिन्‍हें राजकपूर से लेकर रणबीर कपूर तक ने पर्दे पर जिया

4. रणवीर कपूर

जब राज कपूर ने अपनी फिल्म श्री 420 में चार्ली चैपलिन से प्रेरित होकर फिल्म में अपना किरदार निभाया था तो भला रणवीर कपूर पीछे कैसे रहते। साल 2009 में रणवीर कपूर की फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी आई थी जिसमें सिर्फ एक सीन में ही रणवीर ने चार्ली चैललिन की तरह गेटअप लिया था और एक्ट किया था जो दर्शकों को खूब पसंद आया था। रणवीर कपूर के इस सीन को जितनी बार देखा जाए उतनी बार हंसी आ जाएगी।

बर्थ डे : चार्ली चैपलिन से प्रेरित बॉलीवुड के किरदार जिन्‍हें राजकपूर से लेकर रणबीर कपूर तक ने पर्दे पर जिया

बर्थ डे स्पेशल : मिस यूनिवर्स लारा दत्ता ने ऐसे शुरु किया अपना फिल्मी सफर, इस तरह हुई महेश भूपति से शादी

इंडिया में ही सोनम कपूर आनंद संग 29 अप्रैल को नहीं इस दिन लेगीं सात फेरे, अनिल कपूर देंगे स्पेशल परफॉर्मेंस

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk