1- शाहरुख खान ने 22 साल की उम्र में फौजी से शुरुआत की थी। जब शाहरुख ने करियर की शुरुआत की तब उनके साथ जब तक है जान फिल्म में नजर आने वाली एक्ट्रेस कटरीना कैफ 5 साल की थीं। उस समय दीपिका पादुकोण 2 साल की थीं। अनुष्का शर्मा का जन्म 1988 में हुआ था। आलिया भट्ट तो 5 साल बाद 2003 में पैदा हुईं।
अजीबोगरीब जोडि़यां : अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस कर रहे ये 7 हीरो

2- सलमान खान ने भी 22 साल की उम्र में फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से सन 1988 में करियर की शुरुआत की। उस समय सलमान संग बजरंगी भाईजान और कई फिल्मों नजर आने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर महज 5 साल की थीं। फिल्म किक में नजर आने वालीं जैकलीन 3 साल की थीं। दबंग और दबंग 2 में सलमान के साथ रोमांस करने वाली सोनाक्षी सिन्हा महज 2 साल की थीं।
अजीबोगरीब जोडि़यां : अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस कर रहे ये 7 हीरो

3- बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने भी सन 1988 में 23 साल की उम्र में फिल्म कयामत से कयामत तक से करियर की शुरुआत की थी। इस स्टार के साथ नजर आने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर 1988 में 7 साल की थीं। फिल्म धूम 3 में आमिर को रिझाने वाली कटरीना कैफ की उम्र उस समय 4 साल थी। पीके में आमिर संग कमाल की कैमिस्ट्री दिखाने वाली एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का जन्म 1988 में हुआ था।
अजीबोगरीब जोडि़यां : अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस कर रहे ये 7 हीरो

4- बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार ने साल 1991 में फिल्म सौंगध से अपने करियर की शुरुआत की थी। उस समय वह 23 साल के थे। अक्षय के साथ फिल्म ब्रदर्स में नजर आने वाली जैकलीन फर्नांडिस की उम्र महज 5 साल थी। हॉलीडे में अक्षय के साथ रोमांस करने वाली सोनाक्षी सिन्हा तब 2 साल की थी। सिंह इज ब्लिंग में अक्षय संग नजर आने वाली ऐमी जैक्सन तो उनके करियर के शुरुआत तक पैदा भी नहीं हुईं थी। ऐमी का जन्म 31 जनवरी 1992 में हुआ था।
अजीबोगरीब जोडि़यां : अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस कर रहे ये 7 हीरो

5- साल 1991 में अपने करियर की शुरुआत करने वाली बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन भी अपने से दोगुने से भी कम उम्र की एक्ट्रेस के साथ काम कर चुके हैं। फिल्म दृश्यम में अजय की पत्नी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री श्रेया सरन की उम्र 8 साल की थी। सोनाक्षी सिन्हा उस वक्त महज 3 साल की थी। हिम्मतवाला में उनके साथ रोमांस काने वाली तमन्ना भाटिया की उम्र 1 साल थी।
अजीबोगरीब जोडि़यां : अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस कर रहे ये 7 हीरो

6- बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान ने 23 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फैंटम और रेस में सैफ की जोड़ीदार बनी कटरीना कैफ उस दौरान महज 9 साल की थीं। रेस 2 में उनके साथ काम करने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण तब 7 साल की थीं। बुलेट राजा में सैफ संग काम करने वाली सोनाक्षी सिन्हा की उम्र सिर्फ 5 साल की थीं।
अजीबोगरीब जोडि़यां : अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस कर रहे ये 7 हीरो

7- सुपरस्टार रजनीकांत कभी बूड़े नहीं होते हैं। 24 साल की उम्र में फिल्म अपूर्वा रांगल से अपने करियर शुरु करने वाले रजनी ने रोबोट ऐश्वर्या राय के साथ काम किया। जब रजनी ने फिल्मों में कदम रखा था उस समय एश्वर्या की उम्र महज 1 साल की थी। फिल्म कोच्चिदइयां में नजर आने वाली दीपिका पादुकोण का जन्म उनके करियर शुरु करने के 11 साल बाद हुआ। लिंगा में रजनी के साथ रोमांस करने वाली सोनाक्षी सिन्हा का जन्म उनके करियर शुरु करने के 12 साल बाद हुआ।
अजीबोगरीब जोडि़यां : अपने से आधी उम्र की हीरोइनों के साथ रोमांस कर रहे ये 7 हीरो

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk