दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे देश

10-न्यूजीलैंड:  इस क्रम में दसवें नंबर पर है न्यूजीलैंड उसका स्कोर है 5.9। कीवीज के इस देश में शिक्षा हमेशा ही टॉप प्रॉयोरिटी रही है। हाल ही में यहां की सरकार ने एक योजना के तहत कुछ खास दिनों में स्कूल ना आने के बावजूद छात्रों को उस दिन की शिक्षा ऑनलाइन की व्यवस्था की है।

दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे देश


9-ऑस्ट्रेलिया:
5.9 के ही स्कोर के साथ ऑस्ट्रेलिया नवें नंबर है क्योंकि यहां के 43 प्रतिशत छात्र स्कूल पूरा करने के बाद कोई ना कोई टैक्निकल प्रशिक्षण जरूर लेते हैं। इस मामले में ऑस्ट्रेलिया के आगे सिर्फ कनाडा, जापान, इजराइल, कोरिया, अमेरिका और इंग्लैंड ही हैं।

दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे देश

8-अमेरिका: हालाकि अमेरिका का भी स्कोर 5.9 है लेकिन एक मामले में ये काफी आगे है और इसीलिए इसे आठवें नंबर पर रखा गया है। यहां पर करीब 43 फीसदी लोगों के पास यूनिवर्सिटी स्तर की डिग्री है। इसके चलते करीब 34 शिक्षित देशों के स्तर के बीच ओईसीडी लिस्टिंग में अमेरिका का स्थान पांचवां है।
धरती की 10 सबसे खतरनाक जगहें जहां से कोई लौटकर नहीं आता

दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे देश

7-नार्वे: सातवें स्थान पर 5.9 स्कोर के साथ नार्वे है। इस कंट्री की खासियत है कि ये देश अपने नागरिकों की शिक्षा पर काफी ज्यादा पैसा खर्च करता है। प्राइमरी एजुकेशन से लेकर टेरिटरी एजुकेशन तक यह देश प्रति व्यक्ति करीब 14,000 डॉलर सलाना खर्च करता है।

दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे देश

6-डेनमार्क: इस कंट्री का स्कोर है 5.9 पर शिक्षा पर सबसे ज्यादा खर्च करने वाले देशों में डेनमार्क टॉप पर है। 2008 से 2010 के मध्य फाइंनेशियल क्रैश के दिनों में भी अपने नागरिको की शिक्षा पर खर्च बढ़ाने वाले चंद देशों में से डेनमार्क भी एक है।

दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे देश

5-बेल्जियम: 6.0 के स्केर के साथ बेल्जियम पांचवे स्थान पर है। उच्च शिक्षा पाकर भी बेरोजगार रह जाने बेल्जियम के मात्र 3 प्रतिशत नागरिक ही होते हैं। यहां शिक्षकों की तनख्वाह भी बेहद ज्यादा होती है। उनकी सेलरी औसतन 74000 डॉलर तक होती है।
सात नहीं अब आठ महाद्वीप होंगे, जीलैंडिया भी खोज लिया गया

दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे देश

4-स्विटजरलैंड: दुनिया की सबसे रोमांटिक जगहों में से एक मानी जाने वाली इस कंट्री का स्केर 6.0 है। स्विटजरलैंड में प्रति छात्र पर प्रतिवर्ष 17000 डॉलर का खर्च होता है। स्विटजरलैंड की कुल जनसंख्या में 25-64 साल के करीब 86 प्रतिशत लोग शिक्षित हैं।

दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे देश

3-नीदरलैंडस: शिक्षा के मामले में नीदरलैंडस का स्तर काफी ऊंचा है इसीलिए इसका स्कोर 6.1 है। हर तीसरा डच नागरिक यूनिवर्सिटी डिग्री होल्डर होता है।

दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे देश

2-फिनलैंडस: इस कंट्री का स्कोर 6.2 है। फिनलैंड में शिक्षा का कितना महत्व है इसका पता इसी बात से लग जाता है कि यहां का हर अध्यापक देश के टॉप टेन ग्रेजुएटस में से चुना जाता है और उससे अनिवार्य रूप से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री लेने की अपेक्षा की जाती है।
दुनिया के 7 सबसे अनोखे घर

दुनिया के दस सबसे ज्‍यादा पढ़े-लिखे देश

1-सिंगापुर: विश्व में सिंगापुर का शिक्षा का स्तर सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। 6.3 स्कोर वाला ये देश विज्ञान और गणित जैसे विषयों में विश्व की सबसे बेहतर शिक्षा पद्धति के लिए पहचाना जाता है।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk