- एक फिल्म में मेरठ के तीन लोग जुड़े फिल्म से

- म्यूजिक डायरेक्टर कैलाश खेर, लोकेश तिलकधारी, निशिकांत दीक्षित

Meerut : आनंद कुमार का लगता है वेस्ट यूपी से गहरा नाता है। पहले उन्होंने जिला गाजियाबाद को डायरेक्ट किया और अब मेरठ के तीन कलाकारों को लेकर फिल्म देसी कट्टे बनाई है।

लोकेश तिलकधारी

लोकेश तिलकधारी ने सबसे पहले यमला पगला दिवाना में काम किया था। तब से ही लोकेश ने वादा किया था कि जो भी फिल्म करूंगा उसकी स्टार कास्ट को मेरठ जरूर लाऊंगा। उन्होंने अपना फर्ज निभाया भी। पहले उन्होंने सनी देओल और धर्मेन्द्र को मेरठ बुलाया। फिर चार दिन की चांदनी फिल्म के हीरो तुषार कपूर, जितेन्द्र कपूर को मेरठ बुलाया। अब लोकेश देसी कट्टे की स्टार कास्ट को मेरठ लेकर पहुंचे।

निशिकांत दीक्षित

निशिकांत दीक्षित के नाम से भले ही इन्हें कोई नहीं जानता हो, लेकिन फिल्मी दुनिया की इस हस्ती का चेहरा सब जानते हैं। सरधना के रहने वाले निशिकांत दस साल पहले मुंबई गए थे। तब से अब तक उन्होंने भ्0 से अधिक फिल्मों में काम किया है। निशिकांत ने जब वी मेट फिल्म में भी टीटी की भूमिका निभाई थी।

कैलाश खेर

संगीत की दुनिया में कैलाश खेर जाना पहचाना नाम है। कैलाश खेर की आवाज का जादू आज सभी के सर चढ़कर बोल रहा है। फिल्म देसी कट्टे के कैलाश खेर म्यूजिक डायरेक्टर हैं।