-चप्पल पकड़ने के चक्कर में हुआ हादसा

-बाढ़ से बचने में बह गया दिव्यांग युवक

GORAKHPUR: बाढ़ का पानी जिदंगी लीलने पर आमादा है। सोमवार को बेलीपार एरिया में दो किशोर तेज धारा में बह गए। खोराबार इलाके में बाढ़ से बचने के लिए भाग रहा दिव्यांग युवक गहरे पानी में समा गया। गोताखोरों की मदद से पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों को सजग किया गया है।

साइकिल धोने गए थ्ो किशोर

बेलीपार एरिया के कतरारी के पास बाढ़ का पानी भरा है। सोमवार को भीटी के रोहन सिंह, छट्ठू, प्रेमसागर सहित कई किशोर अपनी साइकिल लेकर कतरारी के पास सड़क पर धोने पहुंचे। तभी रोहन की चप्पल पानी में चली गई। चप्पल पकड़ने के चक्कर में वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया। उसने बचाने के लिए वह प्रेम सागर भी पानी में उतर गया। बहाव तेज होने से दोनों डूबने लगे। दोनों के बचाने के लिए छट्ठू कूद गया। डूबने पर तीनों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर उधर से गुर रहे बृजलाल बाढ़ में उतर गए। किसी तरह से छट्ठू को बचा लिया। लेकिन रोहन और प्रेम सागर को नहीं बचा सके। उनकी सूचना पर मोहल्ले के अन्य लोग आ गए। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। बेलीपार इंस्पेक्टर रविंद्र पांडेय ने बताया कि गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश कराई जा रही है।

पानी से बचने में डूबा दिव्यांग

खोराबार एरिया के सेमरा मानिक उर्फ ऊंचगांव में रविवार रात एक दिव्यांग युवक पानी में बह गया। रात में वह अपने मोहल्ले से दूर बांध के किनारे बने घोट्ठे पर सो रहा था। तभी पानी बढ़ने लोग शोर मचाने लगे। शोर-शराबा होने पर वह जाग गया। जान बचाने के लिए वह अंधेरे में घर की ओर जाने लगा। बहाव तेज होने से खुद पर काबू नहीं रख सका। तेजधार पानी में वह समा गया।

वर्जन

बाढ़ वाले इलाकों में लोगों सजग रहने के लिए कहा गया है। पानी के खतरे को देखते हुए पुलिस को अलर्ट किया गया है। पब्लिक को चाहिए कि जान को जोखिम में डालने के बजाय खुद को सेफ रखें। बाढ़ वाली जगहों पर पुलिस टीम के साथ पीएसी के गोताखोर भी भेजे गए हैं।

सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज, एसएसपी