JAMSHEDPUR : महाशिवरात्रि की तैयारी चरम पर है। लौहनगरी बम-बम बोल रही है। महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को भगवान भोलेनाथ का दर्शन-पूजन और उनका अभिषेक करने के लिए शहर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। शहर के तमाम शिव मंदिरों में रुद्राभिषेक सहित अन्य अनुष्ठान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंदिर की आकर्षक साज-सज्जा की गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर मंदिर समितियों सदस्यों को मुस्तैद कर दिया है। अनेक मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जाएगा।

झूमेंगे-नाचेंगे भक्त

मानगो टीचर्स कॉलोनी स्थित शिव मंदिर से शुक्रवार की शाम भगवान भोले भंडारी की बारात निकलेगी। इसमें कॉलोनी व आस-पास के महिला-पुरुष बड़ी संख्या में शामिल होकर ढोल-नगाड़ों के साथ झूमते-गाते सुभाष कॉलोनी शिव मंदिर पहुंचेंगे। वहां महिलाएं गीतों से भोलेनाथ की बारात का स्वागत करेंगी। रात में भगवान शंकर का अभिषेक व पूजन होगा। यह अनुष्ठान रात क्ख् बजे तक चलेगा। अगले दिन शनिवार को महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, मनोज बाजपेयी, जटाशंकर पांडेय, दशरथ चौबे, विजय तिवारी, प्रो। उपेंद्र सिंह, पीके कुशारी आदि शामिल होंगे। आयोजन समिति सभी का पगड़ी पहना कर स्वागत करेगी।

शिव मंदिर गोलमुरी में उत्सव

महाशिवरात्रि ख्ब् फरवरी को शिव मंदिर गोलमुरी में विशेष पूजन का आयोजन किया जाएगा। इसमें भगवान भोलेनाथ का आकर्षक पुष्प श्रृंगार होगा। इसके साथ ही सुबह नौ बजे से अखंड रामायण का पाठ होगा और इसकी पूर्णाहुति ख्भ् फरवरी को होगी। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

महाकाल का होगा पूजन

परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर बिष्टुपुर में मिट्टी के सवा लाख शिवलिंग का पार्थिव पूजन अनुष्ठान होगा। भांग, दूध व गन्ना के रस से रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके बाद कुमारी भोजन होगा। शाम को विशेष भजन-कीर्तन व रात्रि जागरण होगा। यह जानकारी टीएन झा ने दी।

श्रीराम पादुका आश्रम फॉर्म एरिया कदमा में शिवरात्रि पूजा व अभिषेक का अनुष्ठान होगा। यह अनुष्ठान शनिवार को भी किया जाएगा।

बिष्टुपुर राम मंदिर में रुद्राभिषेक

बिष्टुपुर स्थित श्रीराम मंदिर में महाशिवरात्रि को भगवान शिव की विशेष पूजा-अर्चना, महारुद्राभिषेकम का आयोजन होगा। शुक्रवार को प्रात: छह बजे से रात्रि नौ बजे तक भक्तों के लिए शिव का दरबार खुला रहेगा। भक्त अपने हाथों से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं।