ये दस बॉलीवुड सितारे चलाते हैं दुनिया की सबसे महंगी सुपर बाइक
1. सुशांत सिंह राजपूत
अपनी कार से भी ज्यादा प्यार करते है सुशांत अपनी BMW K1300R बाइक को। उससे भी अधिक चहेती है उनकी पहली बाइक होंडा CBR। जो उन्होंने पहली कमाई से खरीदी थी।



ये दस बॉलीवुड सितारे चलाते हैं दुनिया की सबसे महंगी सुपर बाइक
2. सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान को दो चीजों का शौक है। पहला बॉडी बनाना, दूसरा बाइक पर घूमना। उनके पास भी कई  मंहगी स्पोर्ट्स बाइक्स हैं। जिसमें कि लिमिटेड एडिशन सुजुकी इंट्रूडर M1800RZ के अलावा हायाबूसा और यामाहा R1 तक शामिल हैं।



ये दस बॉलीवुड सितारे चलाते हैं दुनिया की सबसे महंगी सुपर बाइक
3. विवेक ओबेरॉय
बॉलीवुड सितारों में सबसे महंगी बाइक है विवेक के पास। साल 2010 में उन्होंने डुकाटी 1098 खरीदी थी। इसकी कीमत तकरीबन 45 लाख रूपए है।


ये दस बॉलीवुड सितारे चलाते हैं दुनिया की सबसे महंगी सुपर बाइक
4. आर माधवन
वैसे चुप-चाप दिखने वाले यह कलाकार चहक उठते हैं जब बात उनके बाइक प्रेम की होती है। कुछ समय पहले उन्होंने BMW K1600 GTL खरीदी है।



ये दस बॉलीवुड सितारे चलाते हैं दुनिया की सबसे महंगी सुपर बाइक
5. शाहिद कपूर
शाहिद को अपने खाली समय में बाइक चलाना पसंद है। इसलिए शादी के बाद उन्होंने अपनी फेवरेट बाइक हार्ले डेविडसन खरीदी।



ये दस बॉलीवुड सितारे चलाते हैं दुनिया की सबसे महंगी सुपर बाइक
6. रणबीर कपूर
रणबीर कारों के ज्यादा शौकीन हैं। मगर उनके पास हार्ले डेविडसन V-ROAD है। आप उन्हें यह बाइक फिल्म रॉय में चलाते हुए देख सकते हैं। उनकी दूसरी बाइक हार्ले डेविडसन फैट ब्वॉय है जो उन्हें संजय दत्त ने गिफ्ट की थी।

ये दस बॉलीवुड सितारे चलाते हैं दुनिया की सबसे महंगी सुपर बाइक
7. शाहरुख खान

एक बाइक लवर, जो चाह कर भी बाइक नहीं चला सकता। शाहरुख की बैक प्राब्लम की वजह से गौरी ने उन्हें बाइक लेने से मना किया है। इसके बावजूद कुछ समय बाद KTM DUKE 200 ले ली और उसके उपर लेफ्ट साइड पर अपने इनिशियल्स भी लगवाए।



ये दस बॉलीवुड सितारे चलाते हैं दुनिया की सबसे महंगी सुपर बाइक
8. सिद्धार्थ मल्होत्रा

सिद्धार्थ ने खुद को हार्ले डेविडसन फैट बॉब गिफ्ट की। जनबरी में अपने जन्मदिन के बाद सड़कों पर यह क्रूजर चलाते नजर आए थे सिद्धार्थ।


ये दस बॉलीवुड सितारे चलाते हैं दुनिया की सबसे महंगी सुपर बाइक
9. रणवीर सिंह
फिल्म लुटेरा में रणवीर एक पुराने जमाने की बाइक चलाते नजर आए। वह विंटेज एरियल बाइक है। शूटिंग के दौरान रणवीर को उससे काफी लगाव हो गया था। इसलिए निर्देशक विक्रमादित्य मोटवानी ने उन्हें वह बाइक तोहफे में दे दी।



ये दस बॉलीवुड सितारे चलाते हैं दुनिया की सबसे महंगी सुपर बाइक
10. जॉन अब्राहम
कोइ भी सितारा इनके जितना पैशनेट नहीं है बाइक्स के लिए। इनके पास जितनी बाइक्स है उतनी किसी के पास नहीं। हाल ही में उन्होंने राजपुताना कस्टम्स से एक बाइक बनवाई है, जिसे लाइट फुट कहा जाता है। इसके अलावा उनके पास सुजुकी हायाबूसा और अपरिलिया RSV4 है। यामाहा के ब्रैंड एम्बेसडर होने के कारण उनके पास VMAX और R1 भी है।

Story By : Priya Barasia

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk