आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
इरफान पठान :
भारतीय टीम के पूर्व आल-राउंडर इरफ़ान पठान आईपीएल में कई फ्रंचाईजी के लिए खेल चुके हैं। लेकिन वर्ष 2011 के आईपीएल में आल-राउंडर पठान को दिल्ली डेयरडेविल्स ने 1.9 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़ रुपये) की मोटी रकम देकर अपनी टीम में शामिल किया था।

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
शेन वाटसन :

वर्ष 2015 में स्पॉट फिक्सिंग कांड के बाद आईपीएल की 2 टीम चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो वर्षो पर प्रतिबंध लगाया गया। जिसके बाद पहली वाटसन राजस्थान रॉयल्स टीम से रिलीज हुए और नीलामी में नजर आए। साल 2016 में आरसीबी ने वाटसन को 2 मिलियन (लगभग 9.5 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
रविंद्र जडेजा :

साल 2012 में राजस्थॉन रायल्स से रिलीज होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने जडेजा को बड़ी कीमत में खरीदा। जडेजा को करीब 2 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा गया था।

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
रोहित शर्मा :

साल 2011 में रोहित शर्मा भी काफी मंहगे बिके थे। मुंबई इंडियंस ने रोहित को 2.1 मिलियन (करीब 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
दिनेश कार्तिक :
साल 2014 में डेयर डेविल्स ने दिनेश कार्तिक को 2.08 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
रॉबिन उथप्पा :

साल 2011 में आईपीएल की नीलामी के दौरान राबिन उथप्पा को पुणे वरियर्स की फ्रैंचाइजी ने 2.1 मिलियन (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
युसुफ पठान :
कोलकाता नाइट राइडर्स ने युसुफ पठान को साल 2011 में 2.1 मिलियन डॉलर (लगभग 13 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
युवराज सिंह :
बाएं हाथ के धुआंधार बल्लेबाज युवराज सिंह साल 2014 में 2.3 मिलियन डॉलर (लगभग 14 करोड़ रुपये) में बिके थे। युवराज को आरसीबी ने खरीदा था।

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
गौतम गंभीर :
2011 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गौतम गंभीर को 2.4 मिलियन डॉलर (लगभग 16 करोड़ रुपये) में खरीदा था।

आईपीएल के इतिहास में 10 सबसे महंगे खिलाड़ी
युवराज सिंह :
साल 2014 में मंहगी बोली लगने के बाद अगले साल यानी 2015 में भी युवराज सिंह को डेयर डेविल्स ने 2.67 मिलियन डॉलर (लगभग 17.8 करोड़ रुपये) में खरीदा था। और यह अब तक की सबसे बड़ी बोली थी।

नोट - इस समय एक डॉलर की कीमत 66.92 रुपये है। और सभी आंकड़े उसी हिसाब से लिखे गए हैं।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

Cricket News inextlive from Cricket News Desk