अमेरिकन ब्रिटिश नागरिक

जी हां बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान ने बॉलीवुड में कम समय में अपनी एक बड़ी पहचान बनाई। अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म निशब्द से डेब्यु करने वाली जिया खान मूल रूप से अमेरिकन ब्रिटिश नागरिक थीं।

असली नाम नफीसा था

20 फरवरी 1988 को जन्मीं जिया का असली नाम नफीसा था। इनके पिता पिता अली रिजवी खान एक भारतीय अमेरिकी रहे। वहीं इनकी मां रबिया अमीन एक एक्ट्रेस रहीं। जो उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।

काश! गायिका से नायिका बनी जिया खान जिंदगी का साथ निभाती

फेमस ऑपेरा गायिका

जिया खान लंदन में एक फेमस ऑपेरा गायिका थी। 15 साल की उम्र में छः पॉप गानों का अभिलेखन भी किया था। इसके अलावा औरवे साल्सा, जैज़, कत्थक, बैले, रेगी और बेली डांस में भी उन्हें महारत हासिल थी।

सपने संग हिंदुस्तान आयी

इसके बाद जिया खान कई बड़े सपने लेकर हिंदुस्तान आयी थीं। वह उर्मिला मातोंडकर की फिल्म रंगीला देखकर काफी एक्साइटेड हुई थीं। इसके बाद वह भी पूरी तरह से नायिका बनने की राह पर निकल पड़ीं।

काश! गायिका से नायिका बनी जिया खान जिंदगी का साथ निभाती

बाल कलाकार का रोल

जिया ने मनीषा कोईराला की फिल्म दिल से बाल कलाकार का रोल किया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में मुकेश भट्ट की फिल्म तुमसा नहीं देखा में काम का मन बनाया। हालांकि बाद में उनके पीछे हटने पर दिया मिर्जा ने ये रोल प्ले किया।

अमिताभ बच्चन के साथ

इसके बाद वह फिल्म नि:शब्द में अमिताभ बच्चन के साथ भूमिका नजर आईं। इसमें उन्होंने एक गाना भी गाया था। इसके बाद वह फिल्म गजनी में आमिर के साथ नजर आई थीं। उनकी लास्ट फिल्म हाउसफुल थी।

काश! गायिका से नायिका बनी जिया खान जिंदगी का साथ निभाती

एक अन्तिम ट्वीट किया

24 मई 2013 को उन्होंने अपना आखिरी ट्वीट किया। सॉरी मैं ट्विटर से जा रही हूं। थोड़ा ब्रेक ले रही हूं... कभी-कभी आपको अपनी यादें ताजा करने के लिए आराम की जरूरत पड़ती है।

पढ़ें इसे भी : दुनिया की सबसे मोटी महिला के इलाज के लिए ऋतिक की मां ने दिए 10 लाख रुपये

सबको निशब्द कर दिया

ब्वॉयफ्रेंड सूरज पांचोली के साथ अनबन वाले रिश्तों को लेकर चर्चा में रहने वाले जिया ने 3 जून 2013 को सबको निशब्द कर दिया। वह जुहू स्थित सागर तंरग अपार्टमेंट में अपने निवास पर फांसी के फंदे पर झूलती हुई पाई गईं।

काश! गायिका से नायिका बनी जिया खान जिंदगी का साथ निभाती

सूरज पांचोली का नाम

जिया खान के इस आत्महत्या के मामले में उनके ब्वॉयफ्रेंड सूरज पांचोली का नाम आया। कहा जाता रहा है कि सूरज से उनके संबंध काफी खराब हो गए थे। जिसकी वजह से वह अकेलेपन व डिप्रेशन जैसी चीजों से परेशान थीं।

मौत आज भी रहस्य

इसमें मामले के बाद सूरज को पुलिस ने हिरासत में लिया। उन पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप भी लगा था। हालांकि इसमें सच क्या था कोई अब तक नहीं जान पाया है। उनकी मौत आज भी रहस्य ही है।

परिवार के साथ कुछ यूं स्कूटर की सवारी करते नजर आए संजय दत्त

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk