बचपन से ही एक्टिव:

जैरी लुइस बचपन से ही काफी तेज थे। 16 मार्च 1926 को न्यूजर्सी के नेवार्क में जन्मे लुइस बचपन से ही काफी एक्टिव थे। इनके पैरेंट्स भी फिल्मी दुनिया से जुड़े थे। महज 5 साल की उम्र में अपना बिजनेस यानी कि शो करना शुरू कर दिया था।

5 साल की उम्र में:

इन्होंने महज पांच साल की उम्र में 'ब्रदर कैन यू स्पेयर ए डाइम' नामक गाना गाया था। जिसके बाद यह काफी चर्चा में गए थे। करीब 15 साल तक अलग अलग तरह का सिंगिंग परफॉर्मेंस देने के बाद यह एक फेमस चाइल्ड आर्टिस्ट बन गए थे।

जब अलबर्ट आइंस्‍टीन से मिले कामेडी किंग जैरी लुइस,जानें उनके बारे में 10 बातें

अल्बर्ट आइंस्टीन ने की तारीफ:

जैरी लुइस जब महज 17 साल के थे तभी उन्होंने अल्बर्ट आइंस्टीन से मुलाकात की थी। 1943 में उन्होंने एक टेलीविजन शो की शुरुआत की थी। रॉबिन्सन और अर्लीन वुड्स नाम की एक महिला के साथ इनके शो को लोकल चैनल पर भी प्रदर्शित किया गया। वहीं ये शो न्यू जर्सी में प्रिंसटन प्रसारित होने से अल्बर्ट आइंस्टीन ने भी स्वयं इसे देखा था। शो के बाद जैरी और अन्य कलाकार प्रोफेसर अल्बर्ट आइंस्टीन के साथ यात्रा पर गए थे। इस दौरान अल्बर्ट आइंस्टीन ने जैरी की तारीफ कर कहा कि यंग मैन आपने काफी अच्छा काम किया है।

डीन मार्टिन के साथ:

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कॉमेडी किंग जैरी लुइस और डीन मार्टिन पॉल की जोड़ी काफी फेमस रही। डीन मार्टिन पॉल के साथ इन्होंने 1950 के दशक में डीन मार्टिन के कॉमेडी पार्टनर के रूप में जबरदस्त पहचान बनाई थी। सबसे खास बात तो यह है कि इन्होंने कभी अपने पार्टन डीन को डीन नहीं बुलाया। वह उन्हें पॉल नाम से बुलाते थे।

जब अलबर्ट आइंस्‍टीन से मिले कामेडी किंग जैरी लुइस,जानें उनके बारे में 10 बातें

फेमस शो और फिल्में:

जैरी लुइस नाइट क्लब, टीवी शो और कॉन्सर्ट में अपनी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते थे। उनका कॉमेडी शो मार्टिन और लुइस बेहद पॉपुलर था। इसके अलावा जैरी लुइस ने 'द नटी प्रोफेसर' और 'द बेली ब्वॉय' समेत कई बड़ी फिल्मों में भी काम किया। जहां इन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार भी मिला।

कई सम्मान मिले:

हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और कॉमेडी किंग जैरी लुइस ने अपने करियर में कई बड़े पुरस्कार पाए थे। उन्होंने साल 2009 में "लाइफटाइम अचीवमेंट अकादमी अवार्ड" पाया था। इसके अलावा इन्होंने अमेरिकन कॉमेडी अवॉर्ड्स, लॉस एंजेलिस फिल्म क्रिटिक्स एसोसिएशन और वेनिस फिल्म फेस्टिवल अवार्ड्स भी अपने नाम किए थे।

जब अलबर्ट आइंस्‍टीन से मिले कामेडी किंग जैरी लुइस,जानें उनके बारे में 10 बातें

टेक्निकल फिल्ममेकर भी:

जैरी लुइस सिर्फ एक्टर ही नहीं बल्कि टेक्निकल फिल्ममेकर के नाम से भी जाना जाता था क्योंकि ये दूसरे लोगों की फिल्मों को एडिट भी करते थे। इतना ही वह मूवी प्रशंसको को घर बुलाते थे। इसके बाद उन्हें घर पर फिल्में दिखाते थे। इस दौरान फिल्म का जो भी हिस्सा उन्हें बोरिंग व इरीटेट करता था। उसे वह एडिटिंग मशीन के जरिए उस बोरिंग सीन को काट देते थ्ो।

दो पत्नी और बच्चे:

जैरी लुइस ने दो शादियां की थी। इन्होंने पहली शादी 1944 में पैटी पालमर से की थी। इनके साथ यह 1980 तक रहे। इसके बाद इन्होंने सैनडी पिटिकॉक के साथ दूसरी शादी 1983 में रचाई। जो अभी इनके साथ थीं। जैरी के बच्चों का नाम गैरी लुइस, डेनिएल सारा लुइस, रोनाल्ड लुइस है।

जब अलबर्ट आइंस्‍टीन से मिले कामेडी किंग जैरी लुइस,जानें उनके बारे में 10 बातें

मोजे एक बार ही पहनते थे:

जैरी लुइस कभी एक जोड़ी मोजे को दूसरी बार नहीं पहनते थे। इसका कारण यह था कि बचपन के दिनों में जब वह गरीबी की मार झेले थे। उस समय मोजो में हुए छेदों ने उन्हें अंदर से छलनी सा कर दिया था। जिससे जब वह बड़े हुए तो उन्होंने एक जोड़ी मोजे को कभी दोबारा न पहनने का निर्णय लिया। वह एक जोडी मोजा पहनने के बाद उसे फेंक देते थ्ो।

पॉकेट में गलत पैसा नहीं:

लुइस का स्वभाव कुछ मामलों में बिल्कुल हटकर था। वह कभी उल्टे सीधे तरीके से या यानी कि गलत पैसा लेने में भरोसा नहीं रखते थे। पॉकेट में मनी रखना भी डिसाइड होता था। वह अपनी राइट पॉकेट में टेन और ट्वेंटीज यानी कि जो उनकी टिप होती थी उसे रखते थे। वहीं अपनी लेफ्ट पॉकेट में वह हंड्रेड और फिफ़टीज रखते थे। जो करीब 4 हजार डॉलर या फिर इससे ऊपर होते थ्ो। वहीं वह हमेशा अपने ऐड का बिल अपने सहयोगियों से बनवाते थे। सबका सीरियल नंबर भी मेनटेन होता था।

एंड्रायड के इस नए Os के ये 6 जबरदस्त फीचर्स, बदल देंगे स्मार्टफोन की दुनिया

 Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk