RANCHI:मेदिनीनगर तरहसी थाना क्षेत्र उदयपुरा पंचायत के बिनेका गांव में बुधवार की देर रात बदमाशों ने संजय पासवान के घर में आग लगाकर दो महिलाओं को जिंदा जला डाला। वहीं, संजय की बेटी रूपा कुमारी बुरी तरह झुलस गई है, जिसे प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। आग में जलकर मरने वालों में संजय की भ्ख् वर्षीया मां मानिक कुंवर व फ्ख् वर्षीया पत्नी इमली देवी शामिल हैं। घटना के पीछे जमीन विवाद बताया जा रहा है। पलामू डीएसपी हीरा लाल रवि गुरुवार की सुबह घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी। घटना स्थल पांकी से 7 किलोमीटर दूर है।

घर में क्ब् लोग सोए थे

बताया जाता है कि घर के लोग सोए थे। इसी बीच अपराधियों ने घर में आग लगा दी। घर के अंदर क्ब् लोग थे। आग लगने के बाद संजय पासवान व अमित पासवान बड़ी मुश्किल से छप्पर काट कर घर से बाहर निकले। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद सेगोलू कुमार, रानी कुमारी, सुदेश्वर कुमार, जितेंद्र कुमार, संगिनी देवी, सुनीता देवी, पूजा कुमारी, छोटू कुमार को किसी तरह जलते हुए घर से बाहर निकाला। वहीं, इमली देवी व मानिक कुंवर को नहीं निकाल पाए। इस बीच पूरा घर जलकर राख हो गया। आग इतनी भयावह थी कि लाश का भी कुछ अता-पता नहीं था। परिजनों का रो-रो कर बुराहाल है।

घटना के पीछे जमीन विवाद

पुलिस के समक्ष पीडि़त संजय पासवान ने बताया कि कोटिया गांव के गुड्डू सिंह से उसका जमीन विवाद चल रहा था। वहीं, उपेंद्र पासवान, ब¨लदर पासवान से भी जमीन विवाद चल रहा था। इन्हीं लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

वर्जन

घर में आग लगाकर दो महिलाओं की हत्या का मामला आपसी विवाद से जुड़ा हुआ है। पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

-हीरा लाल रवि,डीएसपी, पलामू