दुनिया को बताने के लिए

अरबपति जोसेफ लाउ ल्यूएन फोर्ब्स की सूची में 65वें सबसे अमीर शख्स के रूप में भी शामिल हो चुके हैं। आजकल इनका नाम काफी चर्चा में हैं। इन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप की बात को पूरी दुनिया को बताने के लिए एक विज्ञापन दिया है। जिससे कि लोग अब उन्हें एक रिश्ते में न देखें। इनके दोस्ती को अब अफेयर का नाम न दें। जोसेफ की गर्लफ्रेंड लुई उनसे करीब 26 साल छोटी हैं। आज उनके खूबसूरत से दो बच्चे भी हैं।

इस अरबपति को 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप पर देना पड़ा विज्ञापन...

काफी महंगे तोहफे

इस संबंध में जोसेफ लाउ ल्यूएन कहना है कि वह करीब 2 साल से अलग हैं। उनके बीच सिर्फ दोस्ती हैं। हालांकि वह अलग होने के बाद भी अपने बच्चों की पूरी देखरेख करते हैं। डायबिटीज, हार्ट और किडनी की समस्या से पीड़ित जोसेफ ने दोस्ती के दौरान लुई के तोहफों में दो अरब हॉन्गकॉन्ग डॉलर खर्च किए हैं। जिससे अब लुई को फाइनेंशियल क्राइसिस नही है। एक बार जोसेफ ने लुई के बर्थडे पर एक अखबार के पूरे एक पन्ने को बुक कराया था।

इस अरबपति को 26 साल छोटी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप पर देना पड़ा विज्ञापन...

यहां भी क्लिक करें: जब रेगिस्तान में हुई बर्फबारी, तस्वीरों में देखें वहां का खूबसूरत नजारा...पहली पत्नी से तलाक

बतादें कि जोसेफ लाउ ल्यूएन का पहली पत्नी से तलाक 1992 में हुआ था। उन्हें पहली पत्नी से भी दो बच्चे हैं। लाउ रिश्वतखोरी और हवाला के मामले में दोषी पाए जा चुके हैं। जोसेफ का नाम अब तक कई लड़कियों के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में भी रह चुका है। जिनमें फिल्मी सितारे अधिक रहे। हालांकि आज बड़ी बीमारियों में घिर जोसेफ लाउ ल्यूएन चलने फिरने को मोहताज हैं। उनका अधिकांश समय व्हीलचेयर पर ही बीतता है।

Weird News inextlive from Odd News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk