25 हजार से अधिक मतदाताओं ने किया अपने अधिकार का प्रयोग

ALLAHABAD: यह अलार्मिंग स्टेज हो सकती है। राजनीतिक पार्टिया और उनके प्रत्याशी नही सुधरे तो आने वाला समय उनके लिए दिक्कतें पैदा कर सकता है। विधानसभा चुनाव में पड़े नोटा (इनमें से कोई नही) वोट इस ओर खुलकर इशारा कर रहे हैं। इस बार भी जमकर नोटा का बटन दबा है। इस बटन का उपयोग कर मतदाताओं ने बता दिया है कि चुनाव लड़ रहा कोई भी प्रत्याशी उनकी पसंद का नही है। कुल मिलाकर इस चुनाव में 25250 नोटा पड़ा है, जो पिछले विधानसभा चुनाव से अधिक है। बता दें कि नोटा दबाने में सबसे आगे कोरांव के मतदाता रहे, उन्होंने 3208 नोटा चुना है। इसके बाद प्रतापपुर का नंबर रहा जहां 2916 मतदाताओं ने इस ऑप्शन का उपयोग किया। आइए जानते हैं कि किस विधानसभा में कितने नोटा के वोट पड़े।

विधानसभा नोटा

फाफामऊ 2570

सोरांव 2459

फूलपुर 1612

प्रतापपुर 2916

हंडिया 2414

मेजा 2459

करछना 2306

इलाहाबाद पश्चिम 1658

शहर उत्तरी 659

शहर दक्षिणी 663

बारा 2326

कोरांव 3208