हाईस्कूल टॉपर्स:
पहला स्थान:
हाईस्कूल में पहले नंबर पर यूपी टॉपर रायबरेली की सौम्या हैं। सौम्या पटेल को 98.67 प्रतिशत (592/600) अंक मिले हैं।

दूसरा स्थान:

दूसरे नंबर पर इकरा और उमराह महमूद हैं। इन्हें 98.17 प्रतिशत (589/600) अंक मिले।

तीसरा स्थान:

तीसरे स्थान पर कानपुर के शिवाजी इंटर कालेज की निशा साहू हैं। निशा ने 97.83 (587/600)अंक हासिल किए हैं। अंबेडकरनगर की गरिमा और बस्ती की दिशा केसरवानी को भी 587 अंक मिले हैं।

चौथा स्थान:

चौथे नंबर पर बस्ती के जीएसएएस एकेडमी हररैया की प्रगति त्रिपाठी हैं। इन्हें 586 अंक मिले हैं।

पांचवा स्थान:

एसकेडी एकेडमी राजाजीपुरम लखनऊ की कीर्ति सिंह हैं। कीर्ति की 585 नंबर मिले हैं।

इंटरमीडिएट टॉपर्स:

पहला स्थान:
महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर मीडिएट कालेज बाराबंकी की साक्षी वर्मा को 98.20 प्रतिशत (491/500) अंक मिले। यह इंटर में यूपी की टॉपर है।

दूसरा स्थान:

दूसरे स्थान पर प्रतिमा सिंह और सोनाली वर्मा हैं। इनको भी 98 प्रतिशत (490/500) अंक प्राप्त हुए हैं।

तीसरा स्थान:
तीसरे स्थान पर कन्नौज के महेंद्र नीलम इंटर कालेज, तिर्वा की दिव्यांशी और महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल इंटर कालेज बाराबंकी की प्रेरणा वर्मा हैं। इन्हें 97.80 प्रतिशत (489/500) अंक हासिल हुए हैं।

चौथा स्थान:
इसके बाद चौथे नंबर पर 488 अकों के साथ कन्नौज के महेंद्र नीलम इंटर कालेज तिर्वा की दिव्या अवस्थी और स्वाति तिवारी हैं।

पांचवां स्थान:
पांचवे नंबर पर रायबरेली की अमृता सिंह हैं। इन्हें 487 नंबर हासिल हुए हैं।

 

National News inextlive from India News Desk

National News inextlive from India News Desk