prakashmani.tripathi@inext.co.in

बारा विधान सभा में भी वोटिंग के लिए लोगों के पहुंचे ने की सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया। हालांकि दोपहर में वोटिंग की रफ्तार रफ्तार कुछ कम हुई। लेकिन दोपहर में सबसे अधिक महिला मतदाताओं ने वोट किया। प्राथमिक विद्यालय सेमरा कल्बना को आदर्श पोलिंग बूथ बनाया था। जहां पर महिलाओं के लिए अलग से कतार बनावायी गई थी। महिलाएं भी अपने बच्चों को गोद में लेकर वोटिंग करने पहुंची थी। बच्चें भी जनतंत्र के उत्सव में बराबर के भागीदार रहे। वोटिंग के लिए बनाए गए केन्द्र पर लगी मैट और स्कूल के मेन गेट पर हुई सजावट लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही। कुछ समय के लिए लगा कि जैसे स्कूल में कोई उत्सव चल रहा है। पोलिंग के लिए पहुंचे मतदाताओं में भी वोट करने को लेकर गजब का उत्साह दिखा।

वोटिंग केन्द्र के बाहर सुरक्षा के इंतजाम भी विशेष रूप से किए गए थे। इस दौरान वोटिंग के बाद किसी को भी मतदान केन्द्र पर रूकने की इजाजत नहीं थी। इस दौरान कुछ लोगों बातचीत करने पर उन्होंने बताया कि भैया जेके देय के रहा ओके वोट दैय दिया। अब चाहे जौउन होय। आपन काम कर दिया। वहीं पोलिंग बूथ पर प्रत्याशियों के पोलिंग एजेंट भी पूरे समय डटे रहे। हालांकि कुछ पोलिंग एजेंट मतदाताओं की मदद के नाम पर अपने पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करते भी दिखे। लेकिन पुलिस टीम और सुरक्षा बलों की रोक के बाद फिर से आपने काम में जुट गए। वहीं पोलिंग बूथ से दो सौ मीटर के दायरे के बाहर खड़े लोग पोलिंग स्टेशन की जा रहे मतदाताओं को रिझाने में जुटे रहे। इस दौरान कई बार पुलिस बल द्वारा लोगों को भीड़ लगाने से मना भी किया गया। लेकिन उत्साह से लबरेज प्रत्याशी समर्थक पुलिस बल के जाते ही फिर से अपने काम में जुट जा रहे थे। हालांकि बूथ पर लगातार सेक्टर मजिस्ट्रेट से लेकर अर्ध सैनिक बल और पुलिस की टीम लगातार बूथ पर निरीक्षण करती रही।