विराट-अनुष्का का एक ही है डॉक्टर
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पिछले कुछ सालों से मैदान के बाहर भी चर्चा में रहते हैं। कोहली की लव लाइफ हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। अनुष्का शर्मा के साथ उनका रिश्ता जगजाहिर हो चुका है। कोहली मैदान में हो तो अनुष्का मैच देखने चली आती हैं। वहीं फुर्सत मिलते ही विराट अनुष्का के साथ छुट्टियां बिताने निकल जाते हैं। दोनों की जोड़ी उनके फैंस को खूब पसंद आती है। खबर तो यहां तक है कि अनुष्का के कहने पर ही विराट दाढ़ी नहीं कटवा रहे। खैर दोनों की इस लाजवाब केमिस्ट्री का एक और सबूत मिल गया। दरअसल विराट और अनुष्का एक ही डॉक्टर से इलाज करवाते हैं।
एक ही डॉक्‍टर से इलाज करवा रहे हैं विराट और अनुष्‍का,सामने आई वजह
इसलिए करवाते हैं इलाज
मुंबई के जाने-माने डॉक्टर ज्वेल गमाडिया ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पहले विराट और फिर अनुष्का के साथ फोटो शेयर की है। यानी कि यह लव बर्ड्स एक ही डॉक्टर से इलाज करवा रहा है। बताते हैं कि अनुष्का ने ही विराट को डॉ. ज्वेल से इलाज करवाने की सलाह दी थी। ज्वेल एक्यूपंचर स्पेशलिस्ट हैं। उनके पास कई मशहूर सितारे इलाज कराते हैं।
एक ही डॉक्‍टर से इलाज करवा रहे हैं विराट और अनुष्‍का,सामने आई वजह

Cricket News inextlive from Cricket News Desk

 

Cricket News inextlive from Cricket News Desk