नगर निकाय चुनाव की मतदाता सूची का प्रकाशन, नगर निगम समेत नौ नगर पंचायतों में पड़ेंगे वोट

ALLAHABAD: इस साल होने वाले निकाय चुनाव में नगर निगम समेत नौ नगर पंचायतों में 59455 नए मतदाता वोट डालेंगे। हाल ही में चले पुनरीक्षण अभियान के बाद मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन किया गया है। अभी तक मतदाताओं की संख्या 10.85 लाख थी जो अब 11.50 लाख हो गई है।

कहां जोड़े गए कितने मतदाता

सूची में शामिल नौ नगर पंचायतों में शंकरगढ़ में सबसे कम नए मतदाता जोड़े गए हैं। झूंसी में सबसे ज्यादा मतदाता शामिल हुए हैं। हालांकि, चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद एक बार फिर नए मतदाताओं को सूची में शामिल होने का मौका मिलेगा।

59455

कुल बढ़े मतदाता

क्षेत्रवार बढ़े मतदाता

51542

नगर निगम

313

सिरसा

195

लालगोपालगंज

3985

झूंसी

852

फूलपुर

80

शंकरगढ़

950

कोरांव

547

हंडिया

682

भारतगंज

109

मऊआइमा

परिसीमन के बाद परेशानी

मतदाता सूची का प्रकाशन होने के बाद कुछ मतदाताओं की परेशानी बढ़ गइ्र है। परिसीमन के बाद वह दूसरे वार्ड में उनका नाम शिफ्ट हो गया है। इसकी वजह से नगर निगम या संबंधित तहसीलों का चक्कर काट रहे हैं। हालांकि, सोर्सेज का कहना है कि साल के अंत तक एक बार फिर से परिसीमन हो सकता है। बड़ी संख्या में आपत्ति दाखिल होने के बाद सरकार नए सिरे से इसे कराने का निर्णय ले सकती है।

मतदाता सूची का फाइनल प्रकाशन कर दिया गया है। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद फिर से पुनरीक्षण अभियान चलाया जाएगा। उसमें नए मतदाताओं को शामिल होने का मौका मिलेगा।

दिनेश तिवारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी