सिविल लाइंस के पॉश एरिया में सुबह पानी न मिलने से पब्लिक हुई परेशान

बिजली न आने के चलते सोमवार की सुबह सिविल लाइंस एरिया के रहने वाले लोगों को पानी नहीं मिला। भोर से सुबह आठ बजे तक सप्लाई बंद रहने से परेशान पब्लिक ने जिम्मेदारों का फोन घुमाना शुरू कर दिया तो वहां से भी प्रॉपर रिस्पांस नहीं मिला। हालांकि आठ बजे के बाद वॉटर सप्लाई शुरू हो जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली।

पानी की समस्या बतानी थी

सिविल लाइंस के सबसे पॉश एरिया सरदार बल्लभ भाई पटेल मार्ग पर सोमवार की सुबह समय से पानी की सप्लाई चालू नहीं हुई। इससे यहां स्थिति कॉलोनी और अपार्टमेंट में रहने वाले लोग परेशान हो उठे। यहां के रहने वाले आनंद दुबे ने बताया कि उन्होंने जलकल के जेई को कॉल किया तो बताया गया कि उनका स्थानान्तरण हो चुका है। नए जेई के नंबर पर कॉल की गई तो पता चला कि उनका नंबर स्विच ऑफ है। इसके बाद पब्लिक ने नगर निगम के हेल्प लाइन नंबर पर कॉल किया तो वहां भी नंबर स्विच ऑफ बताकर लाइन डिस्कनेक्ट कर दी गई। दोबारा मिलाने पर किसी तरह वहां समस्या दर्ज की गई।

बिजली थी समस्या की जड़

जेई ओपी सिंह के अनुसार इस एरिया को पानी की सप्लाई लाल गिरजाघर से मिलती है। सुबह के वक्त खुशरोबाद उपकेन्द्र से बिजली सप्लाई में प्राब्लम थी। इस वजह से टाइम से मोटर नहीं चला। बिजली दुरुस्त होते ही मोटर चालू हो गया तो पानी लोगों के घरों तक पहुंचने लगा।

मेरा मोबाइल कभी स्विच ऑफ नहीं होता। नेटवर्क की प्राब्लम रही होगी। मेरे पास ममफोर्डगंज, कर्नलगंज और कटरा का चार्ज पहले से है। सिविल लाइंस का एडिशनल चार्ज मिला है। कोई भी कभी भी कॉल करके अपनी समस्या बता सकता है।

-ओपी सिंह

जेई जलकल