PATNA: मंद-मंद बहती बयार के बीच सूफियाना कलाम की ऊंची और मंद तान के साथ गुनगुनाते और झूमते छात्र-छात्राओं का समूह। कुछ ऐसा ही नजारा था निफ्ट पटना के कैंपस में। मौका था वार्षिकोत्सव स्पेक्ट्रम -ख्0क्7. हो लाल मेरी पत रखियो बला झूले लालण, ओ लाल मेरी पत रखियो। दमा दम मस्त कलंदर, मेरा पिया घर आया ओ राम जी के साथ-साथ प्रेम रस में सराबोर कबीर और रहीम के दोहे भी पद्मश्री भारती बंधु और टीम ने बखूबी पेश किया। सूफियाना कलाम ऐसा रहा कि हर हाथ ताली बजाने पर मजबूर हो गए। इससे पहले कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत निफ्ट, पटना डायरेक्टर प्रो। संजय श्रीवास्तव, चीफ गेस्ट पद्मश्री भारती बंधु और महिला उद्योग संघ की सचिव उषा झा ने संयुक्त रूप से किया।

खूब थिरके कदम

शुक्रवार को कार्यक्रम के पहले दिन का समापन बॉम्बे बैराग के मेलोडियस संगीत धुन के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने कुछ गीत अपनी ओर से पेश करने को भी कहा। कुल मिलाकर एनुअल फेस्ट का यह दिन बेहद मनोरंजक रहा। बाम्बे बैराग की म्यूजिकल थीम पर सभी के पांव थिरक उठे। सुबह की शुरुआत सूफियाने अंदाज में हुई तो शाम में यह वेस्टर्न म्यूजिक और फ्यूजन के कलेक्शन के साथ संपन्न हुआ।

क्ख् कॉलेजों ने की भागीदारी

एनुअल फेस्ट में राजधानी के क्ख् कॉलेजों ने पार्टिसिपेट किया। इसमें आईआईटी, पटना, एनआइटी, सीएनएलयू, सिमेज, सीयूएसबी, बीआईटी सहित अन्य कॉलेज शामिल थे। इस दौरान विभिन्न क्लबों के छात्र-छात्राओं के समूह ने सोलो डांस, ग्रुप डांस, फ्लैश मॉब, मिस्टर एंड मिस स्पेक्ट्रम का पहला राउंड, हिंदी और अंग्रेजी डिबेट, पेपर मॉडलिंग, फेस पेंटिंग, ट्रेजर हंट सहित कई इवेंट ऑर्गनाइज किये गए।

आर्ट टैलेंट की रही धूम

फेस पेंटिंग, क्ले मॉडलिंग, पेपर मॉडलिंग, वीयरेबल आर्ट सहित अन्य आर्टिस्टिक इवेंट ऑर्गनाइज किया गया। वहीं, स्पोर्टस इवेंट में टेबल टेनिस, बैडमिंटन सहित अन्य इवेंट में इंटर कॉलेज कांपटीशन आयोजित किया गया।

पोस्टर में दिखाया डिजिटल पेमेंट

भारत सरकार द्वारा डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए प्रचार - प्रसार के अभियान में निफ्ट भी पार्टनर की भूमिका में है। यहां कैंपस में इस दौरान आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में डिजिटल पेंटिंग को बढ़ावा देने वाले पोस्टर छात्र- छात्राओं ने तैयार किया।

इन क्लबों ने होस्ट किया इवेंट

- कल्चरल क्लब।

- स्पो‌र्ट्स एंड फोटोग्राफी क्लब ।

- लिटरेरी क्लब।

- एनवायरमेंट सोशल सर्विस एंड एथिक्स।