क्या-क्या हैं तर्क :-

बटन में इस तरह के अंतर को देखते हुए तमाम तर्क बताए गए हैं। कभी दिनचर्या को लेकर तो कभी शारीरिक बनावट पर। यही नहीं कई लोग इसके पीछे ऐतिहासिक कारण बताते हैं। आइए जानें..

यह है महिलाओं की शर्ट में बाईं ओर बटन लगे होने का राज

पहला तर्क :- कहा जाता है कि पहले आदमी अपने कपड़े खुद पहनते थे, जबकि महिलाएं कपड़े खुद नहीं पहनती थीं। उस समय अधिकांश लोग दाहिने हाथ से काम करते थे, सामने खड़े होकर बटन लगाने में दिक्कत ना हो इसलिये महिलाओं के कपड़ों के बटन बाईं ओर लगाए जाते थे।

यह है महिलाओं की शर्ट में बाईं ओर बटन लगे होने का राज

दूसरा तर्क :- पुरुषों को बटन बंद करने या खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेना पड़ता था, इसलिए उनके शर्ट में दाईं तरफ बटन होते हैं। जबकि महिलाओं के साथ इसका उल्टा होता है, इसलिए महिलाओं के कपड़े में बाईं तरफ बटन होते हैं।

यह है महिलाओं की शर्ट में बाईं ओर बटन लगे होने का राज

तीसरा तर्क :- पहले महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में कई विभिन्नताएं होती थी, लेकिन अब काफी समानता आ गई है, इसलिए महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में थोड़ा अंतर रखने के लिए भी ऐसा किया जाने लगा।

यह है महिलाओं की शर्ट में बाईं ओर बटन लगे होने का राज

चौथा तर्क :- कुछ इतिहास से जुड़े तथ्यों के मुताबिक महिलाओं के कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने का आदेश नेपोलियन बोनापार्ट ने दिया था। इसके पीछे तर्क दिया जाता है कि नेपोलियन एक खास अदा में हमेशा अपना एक हाथ शर्ट में डालकर खड़े होते थे, लेकिन महिलाएं इसका मजाक बनाने लगी थी। जब ये बात नेपोलियन को पता चली तो उन्होंने महिलाओं को रोकने के लिये कपड़ों में बटन बाईं ओर लगाने लिये के आदेश दे दिए।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk