क्यों भारत का पासर्पोट है नीला
नीला रंग शांति का प्रतीक है साथ्ा ही CA-4 संधि वाले देश नीले रंग का पासर्पोट इस्तेमाल करते हैं। नीला रंग 'नई दुनिया' का भी प्रतीक माना जाता है इन्हीं वजहों से भारत का पासर्पोट नीला होता है। इसके अलावा 15 कैरिबियाई देशों के पासपोर्ट का रंग नीला होता है। दक्षिणी अमेरिकी देशों के पासपोर्ट का रंग मरकॉसुर नाम के ट्रेड यूनियन के साथ उनके संबंध का प्रतीक है इसीलिए नीला है। इनमें ब्राजील, अर्जेंटिना और पेरुग्वे भी शामिल हैं। हालाकि वेनेजुएला इसमें अपवाद है जहां के पासपोर्ट का रंग लाल है। अमेरिका ने पासपोर्ट के लिए नीले रंग को 1976 में अपनाया।

जानें हमारे पासपोर्ट का रंग नीला क्‍यों? जानें पासपोर्ट के रंग और उनके मतलब

लाल रंग का पासर्पोट
साम्यवादी इतिहास या जहां अभी साम्यवादी सिस्टम है ऐसे ज्यादातर देशों ने लाल रंग के पासपोर्ट को अपनाया है। सल्वेनिया, चीन, सर्बिया, रूस, लात्विया, रोमानिया, पोलैंड और जॉर्जिया के नागरिकों के पास लाल रंग का पासपोर्ट होता है। क्रोशिया के अलावा यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों के पासपोर्ट  भी लाल रंग से मिलते जुलते हैं। यूरोपीय यूनियन में शामिल होने के इच्छुक कुछ देशों जैसे तुर्की, मखदूनिया और अल्बानिया ने कुछ सालों पहले लाल रंग के पासपोर्ट को अपनाया है। बोलिविया, कोलंबिया, अक्वॉडर और पेरु के पासपोर्ट लाल हैं।
ये तीन डॉक्यूमेंट साथ ले जाइए, एक हफ्ते में बन जाएगा पासपोर्ट

जानें हमारे पासपोर्ट का रंग नीला क्‍यों? जानें पासपोर्ट के रंग और उनके मतलब

हरे रंग के पासर्पोट
हरे रंग को पैगंबर मुहम्मद का पसंदीदा रंग मानने के चलते ज्यादातर मुस्लिम देशों जैसे मोरक्को, सऊदी अरब और पाकिस्तान का पासपोर्ट हरे रंग का है। हरे रंग को प्रकृति एवं जीवन का प्रतीक कहते हैं इसलिए कई पश्चिमी अफ्रीकी देशों जैसे बुर्किना फासो, नाइजीरिया, नाइजर, आइवरी कोस्ट और सिनेगल के पासपोर्ट का रंग हरा होता है। हरा रंग इकोवास मतलब इकनॉमिक कम्यूनिटी ऑफ वेस्ट ऐफ्रिकन स्टेट्स से संबंध को भी दर्शाता है।
15 दिनों के भीतर पोस्ट ऑफिस से मिल जाएगा आपका पासपोर्ट

जानें हमारे पासपोर्ट का रंग नीला क्‍यों? जानें पासपोर्ट के रंग और उनके मतलब

काले रंग का पासर्पोट
वैसे बहुत ही कम देशों के पासपोर्ट का रंग काला है। जैसे अफ्रीकी देशों बोत्सवाना, जांबिया, बुरुंडी, गैबन, अंगोला, कॉन्गो, मलावी आदी का पासपोर्ट काले रंग का होता है। न्यूजीलैंड का रार्ष्टीय कलर ब्लैक है इसलिए वहां के नागरिकों के पास भी काले रंग का पासपोर्ट होता है।
बस ये जरूरी दस्तावेज जमा कर पाएं अब एक सप्ताह में पासपोर्ट

जानें हमारे पासपोर्ट का रंग नीला क्‍यों? जानें पासपोर्ट के रंग और उनके मतलब

एक देश में क्यों विविध रंग के पासर्पोट
दुनिया के कुछ देश अपने राजनयिकों, सरकार और शासन से जुड़े अधिकारियों के लिए अलग रंग का पासपोर्ट जारी करते हैं। ताकि पासपोर्ट के रंग से उस व्यक्ति और उसके पद की महत्ता को आसानी से पहचाना जा सके। भारत में भी पासपोर्ट की तीन कैटेगरी हैं, मेहरून रंग का डिप्लोमैटिक पासपोर्ट, सफेद रंग का ऑफीशियल पासपोर्ट और रेगुलर पासपोर्ट नीले रंग का होता है।

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Interesting News inextlive from Interesting News Desk