आगरा। थाना रकाबगंज क्षेत्र में विवाहिता की मौत के बाद पुलिस को अधजली लाश चिता से खींचनी पड़ी। दरअसल उसने सुसाइड किया पर किसी ने पुलिस को हत्या करने की सूचना दे दी। इस पर पुलिस ने शमसानघाट से अधजली लाश को खींचा। पुलिस ने मामले में ससुरालियों को हिरासत में लिया है। अवशेषों की जांच की जा रही है।

 

मामूली बात पर लगा ली फांसी

रामबाग निवासी 20 वर्षीय युवती की शादी 2015 में सुंदर पाड़ा निवासी युवक से हुई थी। पति कॉपर की चेन का काम करता है। गुरुवार की सुबह पति-पत्‌नी के बीच चार्जर को लेकर विवाद हुआ था। दोपहर ढाई बजे पत्‌नी ने फांसी लगा ली। मायका पक्ष आ गया। दोनों पक्ष की आम सहमति से उसका ताजगंज शमसान घाट पर दाह संस्कार करने लगे। गुरुवार की रात को उसकी मां घर पर रो रही थी कि बेटी को मार दिया। किसी पड़ोसी ने सुना तो पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर दिया। थाना ताजगंज पुलिस श्मशानघाट पहुंची पुलिस ने शव को देखा तो वह काफी हद तक जल चुका था। पुलिस ने चिता से अवशेष जांच के लिए उठा लिए। ससुरालियों को हिरासत में लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।