दहेज के लिए प्रताडि़त की जा रही महिलाओं ने शुरू की बगावत

एक मांग रहा था कार व पांच लाख रुपए तो दूसरे को चाहिए था और दहेज

ALLAHABAD@unext.co.in

ALLAHABAD: सामाज में लगातार दहेज लोभियों की संख्या बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सिटी में दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने महिलाओं की तहरीर पर पति समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ दहेज संबंधित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नहीं बनी बात तो शुरू हुई रार

न्यू मैहदौरी कॉलोनी निवासी मो। हासिम ने बेटी का निकाह प्रतापगढ़ जनपद के लालगंज निवासी सागर अली के बेटे मोहिद से हुआ था। आरोप है कि कुछ समय के बाद ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगे। महिला का आरोप उसके पिता के द्वारा क्षमता अनुसार दिए गए दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। ससुराल एक कार और पांच लाख रुपए की मांग कर रहे थे। इस मामले को उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष से बातचीत करके सुलझाने का प्रयास किया, मगर बात नहीं बनी। जिस पर पति समेत सास ससुर देवर आए दिन उसकी पिटाई करने लगे। एक दिन ससुरालवालों ने उसे घर से निकाल दिया।

पति समेत सास व ससुर पर केस

दूसरी घटना कर्नलगंज थाना क्षेत्र के म्योर रोड की है। म्योर रोड निवासी चन्द्र शेखर पांडेय ने अपनी बेटी स्तुति की शादी गाजियाबाद जिले के सेक्टर 11 निवासी विपिन सिंह के साथ की थी। स्तुति के मुताबिक उसके पिता ने दान दहेज में काफी कुछ दिया था, फिर भी ससुरालवाले आए दिन और दहेज की मांग करते रहते थे। उसके पिता ने ससुराल वालों से बातचीत के जरिए मामले को शांत कराने की कोशिश की मगर ससुराली तैयार नहीं हुए। इस पर महिला की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुर विजय पाल और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।