RANCHI:भाजयुमो रांची की ओर से तीन दिवसीय यूथ प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन ख्ब् फरवरी से मोरहाबादी स्थित स्टेडियम में किया जा रहा है। पहले दो दिन लीग मैच व ख्म् को सुबह सेमीफाइनल व शाम को फाइनल मैच खेला जाएगा। टूर्नामेंट में कुल छह टीमें पार्टिसिपेट कर रही हैं। इनके नाम शिवा सुपर किंग्स(ओनर अभिषेक अग्रवाल), बालाजी चैलेंजर्स (अर्जुन सिंघानिया), कृष्णा नाइटराइडर्स (मनीष जैन), विष्णु वॉरियर्स (सन्नी केडिया), राम रॉयल(संदीप अग्रवाल), गणेशा गैंग्स (विनय अग्रवाल) हैं। लीग मैच के प्रायोजक स्व। मूलचंद जैन, प्रोजेक्ट चेयरमैन प्रवीण छावड़ा, को-चेयरमैन विशाल बेदिया हैं। यह जानकारी भाजयुमो रांची मंडल के तुषार विजयवर्गीय ने दी।

रन फाॅर यूथ आज

साइंस व मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट पुंदाग रांची के रोटरी यूथ फॉर लीडरशिप अवार्ड ख्0क्7 को लेकर एक दिन पूर्व रन फॉर यूथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह रन फॉर यूथ प्रोग्राम ख्ब् फरवरी को आयोजित होगा। इसके तहत सुबह 7 बजे मेन रोड ओवरब्रिज से लेकर डोरंडा कॉलेज तक रन फॉर यूथ कार्यक्रम होगा।

चाणकेश्वर मंदिर में शिव विवाह आज

चाणकेश्वर शिव मंदिर का क्0वां स्थापना दिवस समारोह गुरुवार को शुरू हुआ। पहले दिन रूद्राभिषेक, हवन, आरती, कन्या भोज, प्रसाद वितरण व भजन संध्या आदि कार्यक्रम हुए। वहीं, शुक्रवार को सुबह सात बजे से पूजा व महाआरती होगी। इसके बाद शाम सात बजे शिव विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। फिर महाआरती व प्रसाद वितरण होगा।