डिश के चारो ओर सॉस

जी हां अगर कोई आपसे भी यह कहे कि आपकी नॉनवेज खाने की थाली से कोई जीव पकने के बाद बाहर जिंदा हो जाए तो आप भी नहीं मानेंगे, लेकिन चीन के गुआंगज़ौ शहर में ऐसा ही अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां के एक रेस्टोरेंट में एक कस्टमर्स की थाली में ऐसा हुआ। रेस्टोरेंट में एक कस्टमर्स काफी भूखा था। उसने नॉनवेज खाने के लिए आर्डर किया। जिसके बाद वह खाने का इंतजार कर रहा था। उसके सामने बढ़िया चटपटी सी मसाले दार थाली सामने आई। बढ़िया पिंक कलर की भुनी हुई मछली की डिश थी। एक समतल प्लेट में सजी डिश के चारो ओर सॉस पड़ा था। डिश में सजे छोटे छोटे टुकड़ो पर चटपटा मसाला पड़ा था। इस दौरान भूखे कस्टमर्स ने जैसे ही मछली की डिश में अपना चम्मच रखा वह शॉक्ड हो गया।

फिर भी वह खा गया

वह पिंक की कलर की भुनी सी मछली के हेड पर जैसे ही चम्मच रखता वह मछली धीरे धीरे उछलने लगी। उसे पहले तो वहम लगा, लेकिन वह काफी तेजी से स्टिच करने लगी। हालांकि इस दौरान भी बाद में वह कस्टमर्स जरा भी नहीं घबराया। उसने मछली को दूसरे छोटे छोटे चॉपस्टिक की मदद से सॉस में डुबोया और खा लिया। इतना ही नहीं उसके मछली के शरीर के दूसरे अवशेष को भी बड़े स्वाद से सॉस की मदद से चटकारे लेकर खा लिए। चीन में मछली के जिंदा होने का यह कोई पहला मामला नहीं हैं। यहां पर इसके पहले भी एक महिला ने मछलियों को उबाल दिया था। इसके बाद भी उसकी बॉडी मूव हो रही थी।

inextlive from Bizarre News Desk

Weird News inextlive from Odd News Desk