- गौचर-सिदोली मार्ग पर बोंला के पास हुआ हादसा, एक घायल हायर सेंटर रेफर

GAUCHER: गौचर-सिदोली मार्ग पर मैक्स दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। इनमें एक घायल की गंभीर स्थिति को देखते हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

सड़क पर पलटी मैक्स

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार थर्सडे सुबह 8:30 पर सिदोली से गौचर की ओर आ रही मैक्स राजस्व क्षेत्र बोंला के समीप सड़क पर ही पलट गई। हादसे में वाहन सवार अशोक सिंह (27)पुत्र प्रेम सिंह चौधरी निवासी खरसाई सिदोली की मौत हो गई। जबकि मनवीर सिंह राणा (26) पुत्र जयपाल राणा, विजय सिंह (66) पुत्र कुंदन सिंह, अकबर (62) पुत्र तुंग्गी सिंह, कपिल (16)पुत्र राजेन्द्र सिंह खरसाई, विवेक (17) पुत्र सते सिंह खरसाई व दीपक (36)पुत्र रूपचंद्र निवासी खरसाई व दिगपाल सिंह(36)पुत्र गुमान सिंह निवासी पाडुली घायल हो गए। घायलों को 108 एंबुलेंस से सीएचसी गौचर में भर्ती कराया गया। घायल मनवीर सिंह राणा की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया।