NEW TEHRI: पहाड़ों में क्08 आपातकालीन सेवा की स्थितियां सुधरने का नाम नहीं ले रही है। रविवार को गोपेश्वर के निकट हल्दापानी गांव में एक महिला ने कूड़ा वाहन में नवजात को जन्म दिया था, वहीं रविवार की देर रात टिहरी के जाखणीधार ब्लॉक के मोल्डा गांव में भी क्08 वाहन सेवा ने तकनीकी खराबी का हवाला देकर आने इन्कार कर दिया। मजबूरी में दूध के वाहन में महिला को अस्पताल ले जाने लगे। इस दौरान रास्ते में ही महिला ने नवजात को जन्म दिया।

 

घोंटी पुल के पास महिला ने नवजात को दिया जन्म

रविवार की रात करीब क्क् बजे मोल्डा गांव निवासी प्रियंका पत्नी विनोद ममगांई को प्रसव पीड़ा हुई। प्रियंका का पति विनोद दिल्ली में नौकरी करता है। पड़ोसियों ने क्08 सेवा को फोन किया, पर उन्होंने आने से इन्कार कर दिया। इसके बाद गांव के ही हीरामणि ममगांई के दूध वाहन में महिला को पिलखी अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन घोंटी पुल के समीप ही महिला ने नवजात को जन्म दे दिया। इसके बाद ग्रामीण महिला और नवजात को लेकर पिलखी अस्पताल पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने दोनों की हालत सामान्य बताई। सोमवार को ग्रामीण दोनों को लेकर गांव लौट गए। इस संबंध में क्08 सेवा के जिला समन्वयक ललित जोशी ने बताया कि क्08 सेवा में खराबी होने के कारण वह रात को नहीं चलती है। इस कारण सेवा नहीं भेजी गई होगी।