कई परिवार आर्थिक परेशानी का सामना करते रहते हैं। उनके घर में धन की आवक तो होती है पर वह धन रूकता नहीं है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, ऐसे में आपको घर और आप पड़ोस की कुछ छोटी—छोटी बातों पर ध्यान देना चाहिए, जिससे आपके घर की आर्थिक स्थिति ठीक हो सकती है।

आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य पंडित श्रीपति त्रिपाठी से उन वास्तु दोषों के बारे में, जिनके कारण धन हानि होती है या फिर आर्थिक तरक्की रूक जाती है। कुछ आसान वास्तु उपाय करके हम इसे ठीक कर सकते हैं।

1. पानी का टपकना

ऐसे 13 वास्तु दोष,जिसके कारण आप नहीं बन पाते धनवान,करें ये आसान उपाय

अगर आपके घर के किसी भी नल्के या फिर टंकी में से पानी टपकता है तो इसका आशय है कि आपके घर से धन का अत्याधिक व्यय हो रहा है। इन्हे हमेशा बंद रखें और टंकियों में से पानी का टपकना ठीक करवाएं। धर्म शास्त्रों मे जल को देव कहा गया है, जब कोई बिना कारण जल का अपव्यय करता है तो उसके घर धन नहीं रुक पाता, वैसे एक बात और बताता हूं, आप जब भी जल पीएं उतना ही ग्लास मे लें जितने कि आवश्यकता हो, यदि जल गिलास मे बच जाए तो उसे बहा दीजिये, उसे फेंके नहीं।

2. पेड़ों पर सुखी पत्तियां

अगर आपके घर मे लगे पौधों पर सूखी पत्तियां नजर आने लगी हैं तो उनकी कटाई करने में समय ना लगाएं। घर मे लगे पौधों को हमेशा हरा-भरा रखें। घर में पेड़ों पर सुखी पत्ती रहने से बुध ग्रह खराब होता है और कर्ज की स्थिति बनती हैं।

3. पूजा और सजावट के फूल

घर की सजावट के लिए कभी सूखे फूलों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। अगर आपको फूल पसंद है तो हमेशा प्राकृतिक खुशबूदार फूलों को ही घर मे रखें। जब पूजा की माला सुख जाए तो उसे घर से बाहर कर देना चाहिए।

4. बिजली का सामान

अगर बिजली का कोई सामान कार्यरत नहीं है या खराब है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवाएं या घर से बाहर कर दें। घर में अक्सर बिजली के पुराने तार या सामान बेवजह बरसों से पड़े रहते हैं, जिससे राहू ग्रह प्रबल हो जाता है और घर की नकारात्मकता बढ़ जाती है।

5. बिल्ली का प्रवेश

जिस घर में बिल्ली का प्रवेश अक्सर होने लगता है, अथवा जिस घर पर आकर बिल्ली रोती है या उनमें झगड़ा होता है, उस घर में परेशानी के साथ धन का आवागमन रुक जाता है।

6. छत की सफाई

अक्सर घरों मे छत का उपयोग बेकार पड़े सामान को रखने के लिए किया जाता है। लेकिन ऐसा करना धन के आगमन के लिए बाधक साबित होता है। छत हमेशा साफ रखने का प्रयत्न करना चाहिए। कई लोग घर पर ईशान कोण में अटाला रखते हैं जो धन के आवागमन को रोक देता है।

7. दीवारों पर निशान

ऐसे 13 वास्तु दोष,जिसके कारण आप नहीं बन पाते धनवान,करें ये आसान उपाय

घर के बच्चे कई बार घर की दीवारों पर पेन या पेंसिल से कुछ निशान बना देते हैं। अगर आपके घर की दीवारों पर निशान पड़ गए हैं, उनकी पपड़ी उतरने लगी है तो जल्द से जल्द उसे ठीक करवाएं। यह दुर्भाग्य और निर्धनता को आकर्षित करते हैं।

8. घर मे चमगादड़ का प्रवेश

चमगादड़ का दिखना बहुत अशुभ माना जाता है। अगर घर मे यह प्रवेश कर जाए तो यह दुर्भाग्य, निर्धनता के साथ-साथ बुरे स्वास्थ्य का भी परिचायक है।

9. टूटा हुआ शीशा

घर मे टूटा हुआ शीशा ना सिर्फ वास्तु के नियमों के विरुद्ध है बल्कि ये पूरे प्रभाव के साथ नकारात्मक ऊर्जा को प्रवेश करने के लिए रास्ता भी देता है। यदि खिड़कियों के कांच भी टूटे हो तो तुरन्त बदलें।

10. मकड़ी का जाला

घर मे मकड़ी का जाल बुनना दुर्भाग्य की निशानी है। इसे जल्द से जल्द हटवाएं और आगे से ऐसा ना हो इसके लिए घर की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। कई घरों में मकड़ी घर के मन्दिर और भगवान की फोटो और मूर्ति पर भी अपना जाला बना लेती है, जो सबसे ज्यादा खराब होता है।

11. कबूतर का घोंसला घर मे होना

वास्तुशास्त्र के अनुसार, घर मे कबूतर का घोंसला अस्थिरता के हालात पैदा करता है और साथ ही निर्धनता को भी आमंत्रण देता है। अगर आपके घर मे ऐसा कुछ है तो जल्द से जल्द इसे हटाने का प्रयास करें।  

12. यंत्रो पर धूल का जम जाना

हम अक्सर घर मे श्री यन्त्र, वास्तु यन्त्र, आदि यन्त्र रखते हैं, लेकिन अभी आप मन्दिर में जाकर देखिये कि वो यन्त्र कितने गन्दे और काले पड़ गए हैं, जब से आप घर लाये एक बार भी उन्हें साफ़ नहीं किया, उनसे प्राप्त होने वाली ऊर्जा समाप्त हो जाती है।

13. मधुमक्खी का छत्ता घर पर लगना

शहद की मक्खी का डंक तो वैसे ही खतरनाक होता है, लेकिन घर मे इसका बनाया हुआ छत्ता नकारात्मक परिणाम देता है। घर के भीतर इसकी मौजूदगी एक अशुभ संकेत है।

 

वास्तु टिप्स: घर में इन 8 जगहों पर लगाएं तांबे की सूर्य मूर्ति, होगी हर इच्छा की पूर्ति

वास्तु के आसान 10 टिप्स, जो आपको दिलाएंगे सफलता और समृद्धि

 

 

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk