1. मैंने प्यार किया (1989) :
डेब्यू फिल्म में कुछ कमाल न कर पाने के बावजूद सलमान ने ठीक एक साल बाद 1989 में 'मैंने प्यार किया' फिल्म में काम किया। इस फिल्म में पहली बार सलमान ने 'प्रेम' किरदार को अपनाया, जो आगे चलकर उनकी पहचान बन गया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
2. अंदाज अपना अपना (1994) :
साल 1994 में रिलीज हुई फिल्म 'अंदाज अपना अपना' में सलमान ने आमिर के साथ जोड़ी बनाई। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। पहले प्रेम बनकर पर्दे पर हंसाने वाले सलमान इस फिल्म में कॉमेडी करते नजर आए। हालांकि फिल्म में उनका नाम प्रेम ही था।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
3. हम आपके हैं कौन (1994) :
इस फिल्म को कौन भूल सकता है। माधुरी के साथ सलमान की जोड़ी सुपर-डुपर हिट रही। फिल्म की कहानी से लेकर गाने सबकुछ हिट रहा। इस फिल्म में भी सलमान का 'प्रेम' किरदार दर्शकों को सिनेमाघर तक खींच लाया।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
4. जुड़वां (1997) :
सलमान खान की फिल्म 'जुड़वां' में उनका डबल रोल दर्शकों को खूब पसंद आया। इसमें भी भाईजान 'प्रेम' के किरदार में पर्दे पर नजर आए।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
5. दीवाना मस्ताना (1997) :
साल 1997 में आई फिल्म 'दीवाना मस्ताना' में भी भाईजान ने प्रेम के किरदार में दर्शकों की प्रशंसा बटोरी।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
6. बीवी नंबर 1 (1999) :
फिल्म 'बीवी नंबर 1' भी काफी हिट रही थी। फिल्म में सलमान दो एक्ट्रेसेज के साथ इश्क फरमाते नजर आए थे। हालांकि यहां भी उनके प्रेम का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
7. सिर्फ तुम (1999) :
साल 1999 में एक और फिल्म आई 'सिर्फ तुम', इस फिल्म में सलमान के अलावा संजय कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
8. हम साथ-साथ हैं (1999) :
साल 1999 में आई फिल्म 'हम साथ साथ हैं' एक पारिवारिक फिल्म थी। जिसमें सलमान का नाम 'प्रेम' था।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
9. चल मेरे भाई (2000) :
फिल्म 'चल मेरे भाई' में सलमान ने संजय दत्त के साथ जोड़ी बनाई। इस फिल्म में भी सल्लू का नाम प्रेम था।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
10. कहीं प्यार न हो जाए (2000) :
2000 में भाईजान की एक फिल्म आई 'कहीं प्यार न हो जाए', इसमें रानी मुखर्जी और रवीना टंडन मुख्य भूमिका में थीं।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
11. नो एंट्री (2005) :
साल 2005 में 'प्रेम' किरदार वाली सलमान की एक और फिल्म आई 'नो इंट्री' इस फिल्म में सलमान के अलावा अनिल कपूर भी मुख्य भूमिका में थे।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
12. पार्टनर (2007) :
फिल्म 'पार्टनर' में सलमान ने गोविंदा के साथ मिलकर दर्शकों को खूब हंसाया। हालांकि इसमें भी उनका नाम प्रेम ही था।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
13. मैरी गोल्ड 2007 :
साल 2007 में एक विदेशी एक्ट्रेस के साथ सलमान ने फिल्म 'मैरीगोल्ड' में काम किया। इस फिल्म में भी उनके किरदार का नाम 'प्रेम' ही था।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
14. रेडी (2011) :
2011 में आई फिल्म 'रेडी' में भी सलमान फिर से प्रेम के किरदार में दर्शकों के सामने आए।

बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'
15. प्रेम रतन धन पायो (2015) :
प्रेम के किरदार वाली सलमान की आखिरी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' थी। यह फिल्म 2015 में रिलीज हुई थी। इसके बाद फिलहाल अभी तक सलमान का 'प्रेम' अवतार नहीं देखने को मिला।
बॉलीवुड में सलमान के 15 'प्रेम'

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk