पंजाब - Punjab assembly elections
नवजोत सिंह सिद्धु के लिए भाजपा छोड़ कर पंजाब में कांग्रेस से हाथ मिलाना एक सही फैसला साबित हुआ और उनके लिए होली रंग भरी रहेगी। कांग्रेस को पंजाब में सत्ता वापस मिली है और उसने उत्तर प्रदेश में मिली हार के दर्द को कुछ कम कर दिया है। अमरिंदर सिंह का प्रभाव पंजाब में फायदा मिला वे पटियाला सीट से चुनाव जीत गये हैं और पार्टी को भी जीत दिलाई, उनका मुख्यमंत्री बनना तय हो गया है। आम आदमी पार्टी के लिए सबसे बढ़ा धक्का रहा पार्टी की हार के साथ साथ उनका मुख्य प्रत्याशी भगवंत सिंह मान अकाली दल के प्रत्याशी और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल से हार गया।

election result live: उत्‍तराखंड में खिला बीजेपी का कमल,पंजाब का हाथ कांग्रेस के साथ,गोवा मणिपुर में कांटे की टक्‍कर

कुल सीट: 117/117

कांग्रेस: 70 सीटों पर जीते 8 पर आगे कुल 78 पर बढ़त

अकाली/भाजपा: 17 सीटों पर आगे जीते कोई नहीं

आप: 20 सीटों पर आगे जीते कोई नहीं

उत्तराखंड - Uttarakhand assembly elections
पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में पार्टी के अंदर हुई बगावत कांग्रेस को भारी पड़ी और उसके बागीयों का भाजपा ने बाहें फैला कर स्वागत किया। लगभग सभी को बीजेपी का टिकट मिला और उन्होंने जीत दर्ज की। भगवे का जलवा ऐसा रहा कि मुख्यमंत्री हरीश रावत तक अपनी दोनों सीटें हार गए। इसके साथ ही उत्तराखंड की परंपरा कायम रही और एक बार फिर सत्ताधारी पार्टी के विरुद्ध जनादेश आया है।

election result live: उत्‍तराखंड में खिला बीजेपी का कमल,पंजाब का हाथ कांग्रेस के साथ,गोवा मणिपुर में कांटे की टक्‍कर

कुल सीटें: 70/70
 
भाजपा: 50 सीटों पर जीत और 7 पर आगे कुल 57 पर बढ़त

कांग्रेस:  11 सीट पर आगे जीती कोई नहीं

गोवा - Goa assembly elections
गोवा में कांटे की टक्कर है। दोनों राष्ट्रीय दल अपनी अपनी सरकार बनाने की जुगत में लगे है। इस बीच वर्तमान मुख्यमंत्री भाजपा के लक्ष्मीकांत पारसेकर चुनाव हार गए हैं।

election result live: उत्‍तराखंड में खिला बीजेपी का कमल,पंजाब का हाथ कांग्रेस के साथ,गोवा मणिपुर में कांटे की टक्‍कर

कुल सीटें: 40/39

भाजपा: 12 जीते 1 पर आगे और कुल 1 सीट पर बढ़त बनाये हैं

कांग्रेस:
14 पर जीत, 2 पर आगे कुल 16 सीट पर बढ़त

मणिपुर - Manipur assembly elections
मानवाधिकार कार्यकर्ता इरोम शर्मिला चुनाव हार गई हैं, उन्हें महज 85 यानि नोटा से भी कम वोट मिले हैं। यहां पर भी भाजपा और कांग्रेस के बीच ही सीधी टक्कर है।

election result live: उत्‍तराखंड में खिला बीजेपी का कमल,पंजाब का हाथ कांग्रेस के साथ,गोवा मणिपुर में कांटे की टक्‍कर

कुल सीटें: 60/ 41

भाजपा: 19 सीट जीती है, 2 पर आगे चल रही है और कुल 21 सीटों पर बढ़त


कांग्रेस:
23 सीटों पर जीती है, 2पर आगे है और कुल 25 सीटों पर बढ़त

National News inextlive from India News Desk