24 में से 22 मैच जीता भारत

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 24 बार पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लगा चुके हैं। धोनी ने जब-जब अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है भारत जीत की तरफ बढ़ जाता है। रिकॉर्ड पर नजर डालें तो 24 मैचों में से 22 बार भारत को जीत मिली है, यानी कि धोनी का पारी के अंत में छक्का लगाना टीम के लिए काफी लकी है। धोनी ने 13 बार वनडे मैच में 8 बार टी-20 मैच में और तीन बार टेस्ट मैच में पारी की अंतिम गेंद पर छक्का लगाया है।

पारी की अंतिम गेंद पर 24 बार धोनी ने लगाया छक्‍का,जिसमें से 22 बार जीता भारत

श्रीलंका के खिलाफ लौटे फॉर्म में

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अमूमन टी-20 में ज्यादा बैटिंग करने का मौका मिलता नहीं है। लेकिन जब भी वह क्रीज पर आते हैं, अपनी धुंआंधार बैटिंग से दर्शकों का दिल जरूर जीत लेते हैं। कटक में श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए माही ने 22 गेंदों में 39 रन की नाबाद पारी खेली जिसकी बदौलत भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर पाई। वैसे यह पहली बार नहीं हुआ टी-20 में जब-जब माही को मौका मिला उन्होंने यादगार पारी जरूर खेली।

टी-20 में धोनी की यादगार पारियां :

पारी की अंतिम गेंद पर 24 बार धोनी ने लगाया छक्‍का,जिसमें से 22 बार जीता भारत

न्यूजीलैंड के खिलाफ ठोके 49 रन

टी-20 में शतक बनाना काफी बड़ी बात है, ऊपर से अगर कोई बल्लेबाज 4 या 5वें नंबर पर उतरता है उसके लिए सेंचुरी लगाना लगभग असंभव सा रहता है। ऐसे बल्लेबाजों के लिए हॉफसेंचुरी लगाना भी बड़ा कीर्तिमान है। इस काम में धोनी माहिर हैं। इसी साल नवंबर में कीवियों के खिलाफ माही ने 37 गेंदों में 49 रन की पारी खेली थी। जाकि टी-20 में उनकी दूसरी सबसे बड़ी पारी है।

पारी की अंतिम गेंद पर 24 बार धोनी ने लगाया छक्‍का,जिसमें से 22 बार जीता भारत

जब बल्ले से निकला पहला अर्धशतक

फरवरी 2017 में बंगलुरु में भारत और इंग्लैंड के बीच एक टी-20 मैच खेला गया। इस मैच में धोनी ने अपने टी-20 करियर का पहला और एकमात्र अर्धशतक लगाया। माही ने 36 गेंदों में 56 रन की तेजतर्रार पारी खेली। यह उनकी टी-20 की सबसे बड़ी पारी है।

पारी की अंतिम गेंद पर 24 बार धोनी ने लगाया छक्‍का,जिसमें से 22 बार जीता भारत

धोनी की 43 रन की तेजतर्रार पारी

पिछले साल अगस्त महीने में भारतीय टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी। वहां दोनों देशों के बीच टी-20 मुकाबला हुआ। इस मैच में भी माही का बल्ला खूब गरजा। धोनी ने कैरेबियाई गेंदबाजों की खूब धुनाई की और 25 गेंदों में 43 रन ठोक दिए थे।

Cricket News inextlive from Cricket News Desk