अगरतला (आईएएनएस)। त्रिपुरा के बारामूरा में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां त्रिपुरा स्टेट राइफल्स (टीएसआर) के जवानों से भरीब बस करीब 250 फीट गहरी खाई में जा गिरी। वहीं इस हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन व त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां तुरंत राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया और घायलों को उपचार हेतु सरकारी गोविंद बल्लभ पंत मेडिकल कॉलेज व अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस में सवार 29 जवान घायल हो गए हैं। इसमें तीन जवानों में तीन की हालत गंभीर है। वहीं दो जवानों को बेहतर इलाज के लिए कोलकाता रिफर किया गया है।

tsr के जवानों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से 29 घायल,हाल-चाल लेने पहुंचे सीएम

छत्तीसगढ़ में चुनाव कराने जा रहे थे
घायल 29 जवानों सहित त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के 800 जवानोंअलग-अलग वाहनों से छत्तीसगढ़ जाने वाली ट्रेन पकड़नी थी। सभी छत्तीसगढ़ विधानसभा के दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए जा रहे थे। यहां पहले चरण में 12 और दूसरे चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा। वहीं इस हादसे के बाद त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों का का हालचाल पूछा। त्रिपुरा स्टेट राइफल्स  को पहले पश्चिम बंगाल, असम, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड, हरियाणा, नागालैंड और मिजोरम में  भेजा गया है। त्रिपुरा स्टेट राइफल्स सीमा सुरक्षा बल और असम राइफल्स के पैटर्न की तरह ही काम करती है।

सिर्फ बीएसएफ के जवानों को है स्मार्टफोन यूज करने की परमीशन, जानें क्यों

त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब के निशाने पर पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन के जीवन की ये बातें जान उड़ जाएंगे होश

National News inextlive from India News Desk