- दादी की गोद में खेल रहा था मासूम

- घर में सो रही थी महिला पर गिरी टीनशेड

GORAKHPUR : भूकंप की अफरातफरी में बच्चों और बुजुर्गो पर आफत आई। दीवार ढहने से गुलरिहा एरिया में मासूम सहित दो की मौत हो गई। गगहा एरिया में पेड़ पर चढ़े अधेड़ की गिरने से जान चली गई। अलग-अलग जगहों पर स्कूली बच्चों सहित करीब ख्ख् लोग घायल हो गए। मृतकों के परिजनों को प्रशासन ने पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद दी। सदर सांसद योगी आदित्यनाथ, नगर विधायक डा। राधा मोहनदास अग्रवाल, डीएम रंजन कुमार और एसएसपी प्रदीप कुमार ने मौके पर जाकर जायजा लिया। डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल और मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों के समुचित उपचार का इंतजाम करने को कहा। हालांकि देर शाम जिला प्रशासन ने दो की मौत और क्फ् लोगों के घायल होने की पुष्टि की।

दादी की गोद में खेल रहा था राज

गुलरिहा एरिया के दक्षिणी बोहा, ठाकुरपुर नंबर दो निवासी बजरंगी का दो साल का बेटा राज खेल रहा था। उसकी दादी शनिचरा देवी उसकी देखभाल कर रही थी। तभी घर के पास बनी नई दीवार भरभराकर ढह गई। मलबे में दबने से राज और उसकी दादी शनिचरा की हालत गंभीर हो गई। घरवालों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने राज को मृत घोषित कर दिया। शनिचरा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है। इसी क्षेत्र के मोहम्मद बरवा निवासी मिश्रीलाल की पत्‍‌नी बलवंता देवी टिनशेड के घर में सो रही थी। भूकंप से छत ढह गई जिसके नीचे दबने से उसकी मौत हो गई। उधर गगहा एरिया के नर्रे में अधेड़ की पेड़ से गिरकर मौत हो गई। वह पेड़ पर चढ़कर फल तोड़ रहा था। तभी भूकंप के झटके से नीचे गिर पड़ा। घरवाले उसको पास के अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

कोई भगदड़ तो कोई आया दीवार की चपेट में

भूकंप के दौरान अफरातफरी मची रही। भगदड़ और दीवार ढहने से लोग घायल हो गए। कूड़ाघाट स्थित स्कूल में टीचर सरोज छज्जा गिरने से चपेट में आ गई। सरोज के साथ- साथ दो बच्चे भी घायल हुए। आईटीएम गीडा में प्लास्टर कर रहा राम बचन भी अचानक गिरने से घायल हो गया। रामबचन के सहयोग में लगा यूसुफ भी घायल हो गया। बहरामपुर की लखपति घर से निकलकर भागने के चक्कर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आ गई। देवरिया जिले का राम सरन कूड़ाघाट में अपने रिश्तेदार अमरेश के घर रहकर पेंट पालिश करता है। वह सीढ़ी लगाकर पेंट कर रहा था जिससे गिरकर घायल हो गया। अंधियारीबाग निवासी अशोक छत से नीचे उतरकर भागने के चक्कर में घायल हो गया। मिर्जापुर मोहल्ले की पार्वती बरामदे में सो रही थी। हड़बड़ी में उठकर भागने के चक्कर में वह घायल हो गई। सहजनवां एरिया के पाली, नेवास में परमात्मा तिवारी के कच्चे घर की दीवार ढहने से छह लोग घायल हो गए। सर्राफा कारोबारी का कर्मचारी बबलू भागने के चक्कर में घायल हो गया। इसके साथ अन्य लोग भी घायल हुए। सभी को उपचार के लिए अलग-अलग जगहों पर एडमिट कराया गया है।

मौत बन गया भूकंप

क्। राज पासवान, ख् साल, पुत्र बजरंगी पासवान, दक्षिणी बोहा, ठाकुरपुर नंबर दो, थाना गुलरिहा।

ख्। अंगद मौर्य, ब्भ् साल, नर्रे गगहा।

फ्। बलवंती देवी पत्‍‌नी मिश्री लाल, मोहम्मद बरवा, गुलरिहा।

इनको कर गया घायल

नाम, उम्र, रिलेटिव, एड्रेस

क्। शनिचरा देवी, म्0, पत्‍‌नी लालजी, दक्षिणी बोहा, ठाकुरपुर नंबर दो, थाना गुलरिहा।

ख्। लखपति, भ्0, पत्‍‌नी राजेंद्र, बहरामपुर, थाना तिवारीपुर।

फ्। मोहम्मद युसूफ, ब्0 पुत्र नौसाद रानी नगर, मालदा, रुतुवा, पश्चिम बंगाल आईटीएम में मजदूरी

ब्। राम बचन, ब्भ्, पुत्र मंगल, बड़गहन सहजनवां आईटीएम में मिस्त्री

भ्। सरोज यादव पत्‍‌नी संजय कुमार, कूड़ाघाट, गिरधरगंज थाना कैंट कान्वेंट स्कूल में टीचर

म्। अविरल, ढाई साल, पुत्र अजीत प्रताप सिंह, पैडलेगंज, थाना कैंट

7. अभय रावत, सात साल, पुत्र मनीष रावत, कूड़ाघाट, जीआरडी, कान्वेंट स्कूल का छात्र

8. राम सरन, फ्0, पुत्र दीपचंद, बरारी, बरपार, रामपुरकारखाना, देवरिया कूड़ाघाट में रिश्तेदार अमरेश के घर रहकर पेंट पालिश करता है।

9. अशोक गोंड, म्भ्, अंधियारीबाग,

क्0 पार्वती देवी, ब्0, पत्‍‌नी शिवपूजन, मिर्जापुर, राजघाट

क्क्। परमात्मा तिवारी, भ्0, नेवास सहजनवा

क्ख्। शशिकला देवी, ब्भ्, पत्‍‌नी परमात्मा तिवारी नेवास सहजनवां

क्फ्। कविता, क्8, पुत्री परमात्मा तिवारी, नेवास, सहजनवां

ृक्ब्। ममता, ख्ब्, पत्‍‌नी सत्यभान तिवारी, पाली सहजनवां

क्भ्। इच्छा, तीन साल, पुत्री सत्यभान तिवारी

क्म्। स्मिता, छह माह, पुत्री सत्यभान तिवारी

क्7. बबलू अग्रहरी, फ्भ् , घंटाघर, राजघाट

क्8. रामदीन यादव, कहला, गगहा

क्9. सूरज निवासी कुरनैल, गगहा