कानपुर। बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों की सौगान देने वाले एक्टर शरमन जोशी बडी़ मुसीबत में पड़ गए हैं। कुछ समय से शरमन मुंबई के जूहू से लेकर हर जगह अपनी लापता बहन के पोस्टर हाथों में लिए उन्हें ढूंढ़ने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी इस लापता बहन का नाम गंगा है। शरमन अपना पूरा मन इन दिनों अपनी बहन गंगा को खोजने में लगा रहे हैं। शरमन की बहन गंगा आखिर कौन हैं शायद ही किसी को पता हो। जानें गंगा के बारे में और वो कहां चली गईं हैं जिसके लिए शरमन इतना परेशान हो रहे हैं।

शरमन जोशी मुंबई की सड़कों पर अपनी लापता बहन को इस तरह रहे हैं ढूंढ,जानें क्या है पूरा मामला

शरमन जोशी मुंबई की सड़कों पर अपनी लापता बहन को इस तरह रहे हैं ढूंढ,जानें क्या है पूरा मामला

तो ये हैं गंगा और इसलिए परेशान हैं शरमन

शरमन जोशी बॉलीवुड के प्रतिभाशाली एक्टर्स में से एक हैं। शरमन जिस गंगा को इधर-उधर मुंबई में हर जगह ढूंढ़ते भटक रहे हैं वो और कोई नहीं बल्कि उनकी ऑनस्क्रीन बहन है। दरअसल शरमन की एक फिल्म रिलीज होने को बिल्कुल तैयार है जिसका नाम 'काशी इन सर्च ऑफ गंगा' है। इस फिल्म के प्रमोशन के चलते मूवी में उनकी बहन बनी 'गंगा' को वो जूहू बीच पर ढूंढ़ने निकले हैं। फिल्म में 'गंगा' नाम का एक कैरेक्टर शरमन की बहन का किरदार है जो कहीं खो जाता है। इसलिए फिल्म के प्रमोशन के लिए शरमन ने ये नया रास्ता अपनाया जो काफी कारगर साबित हुआ।  

शरमन जोशी मुंबई की सड़कों पर अपनी लापता बहन को इस तरह रहे हैं ढूंढ,जानें क्या है पूरा मामला

शरमन जोशी मुंबई की सड़कों पर अपनी लापता बहन को इस तरह रहे हैं ढूंढ,जानें क्या है पूरा मामला

शरमन ने फिल्म के बारे में बताया

शरमन जोशी ने फिल्म के प्रमोशन और फिल्म के बारे में बताते हुए कहा, 'ये काफी एक्साइटेड डे रहा जिसमें फैंस को खुद से और पूरी टीम के साथ कनेंट होते देखा। लोगों को गंगा के मिसिंग पोस्टर्स बांटे और घूम-घूम कर सब जगह पोस्टर चिपकाए भी... ये सीन जो प्रमोशन के दौरान मैंने जिया है वो फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा है।' फिल्म 'काशी इन सर्च ऑफ गंगा' का निर्देशन धिराज कुमार ने किया है जिसमें शरमन जोशी के अलावा एक्ट्रेस ऐश्वर्या देवगन, गोविंद नामदेव, अखिलेंद्र मिश्रा, मनोज जोशी और मनोज पहवा भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म इसी साल 26 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलजी होगी।

शरमन जोशी मुंबई की सड़कों पर अपनी लापता बहन को इस तरह रहे हैं ढूंढ,जानें क्या है पूरा मामला

शरमन जोशी मुंबई की सड़कों पर अपनी लापता बहन को इस तरह रहे हैं ढूंढ,जानें क्या है पूरा मामला

ये 8 बॉलीवुड स्टार्स हैं जितने फेमस, उतनी ही गुमनाम हैं उनकी बीवियां

अपने बारे में ज्यादा बात नहीं करते शरमन जोशी

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk