यह जत्था भगवती नगर यात्री निवास से सुबह निकला
जम्मू  (आईएएनएस)। आज मंगलवार को 3,499 अमरनाथ तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना हुआ है। पुलिस के मुताबिक यह जत्था भगवती नगर यात्री निवास से सुबह निकला है। इस जत्थे में भी अनंतनाग जिले के 36 किलोमीटर लंबे रास्ते पहलगाम और गांदरबल जिले के 12 किलोमीटर लंबे  बालटाल मार्ग से जाने वाले तीर्थयात्री शामिल हैं। 3,499 तीर्थयात्रियों में 2,262 तीर्थयात्री पहलगाम वाले रास्ते से जाएंगे और 1,237 तीर्थयात्री बालटाल रास्ते से अमरनाथ की गुफा के दर्शन के लिए जाएंगे।

36,000 से अधिक तीर्थयात्री कर चुके हैं गुफा के दर्शन

वहीं सभी यात्री शाम तक बेस कैंप पहुंच जाएंगे।अमरनाथ यात्रा से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि अब तक 36,000 से अधिक तीर्थयात्री अमरनाथ की यात्रा पर जा चुके हैं। यह तीर्थयात्रा 28 जून से शुरू हुई थी और 26 अगस्त को श्रवण पूर्णिमा को समाप्त होगी। वहीं आज मंगलवार को लेकर मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले दोनों मार्गों बालटाल और पहलगाम में बादल छाए रहेंगे। इतना ही नहीं हल्की बारिश की भी संभावना है।

अमरनाथ यात्रा के लिए पांचवां जत्था रवाना, 808 महिलाओं सहित शामिल हैं 4,047 श्रद्धालु

अमरनाथ यात्रा के लिए पहला जत्था रवाना, पहली बार रेडियो फ्रीक्वन्सि से ट्रैक होंगे वाहन

National News inextlive from India News Desk