लड़कियों को ये सब पहने देख चिढ़ते हैं लड़के

1. Peplums :

महिलाएं तो Peplums ड्रेस के बारे में जानती होंगी। लेकिन लड़के अभी नहीं समझ पाए तो उन्हें बता दूं कि यह ऐसी ड्रेस होती है जिसमें झालर की तरह कुछ हिस्सा ड्रेस से बाहर लटकता रहता है। खासतौर पर कमर के पास यह लगाया जाता है। लड़कियों के बीच यह ड्रेस काफी पॉपुलर हैं लेकिन कोई लड़का कभी नहीं चाहेगा कि उसका पार्टनर ऐसी किसी ड्रेस में डेटिंग पर आए।

लड़कियों को ये सब पहने देख चिढ़ते हैं लड़के

2. Ugg Boots :

लड़कियों की ड्रेस के अलावा लड़के उनके जूतों पर भी नजर रखते हैं। अगर आपने Ugg Boots पहने हैं तो मान लीजिए पार्टनर को पसंद नहीं आएगा। दरअसल इन जूतों में फर लगा होता है जिसके चलते लड़कियों का पैर काफी बड़ा दिखता है। ऐसे में लड़के चाहते हैं कि उनकी गर्लफ्रेंड सिपंल जूते पहने।

लड़कियों को ये सब पहने देख चिढ़ते हैं लड़के

3. Harem Pants :

Harem Pants महिलाओं का काफी पसंदीदा परिधान है। यह पैंट घुटनो तक काफी चिपका होता है उसके ऊपर काफी ढीला रहता है। लड़कों के दिमाग में इस तरह के पैंट को लेकर नकारात्मक सोच बनी हुई है। महिलाएं इसे भले ही फैशनेबल मानें पर लड़के Harem Pants पहने लड़कियों की तरफ नजर भी नहीं डालेंगे।

लड़कियों को ये सब पहने देख चिढ़ते हैं लड़के

4. Rompers :

यह वन पीस ड्रेस होती है जिसमें महिलाओं के आधे से ज्यादा पैर खुले रहते हैं। वैसे गर्मी के मौसम में यह ड्रेस लड़कियों को काफी कंफर्टेबल लगती होगी लेकिन लड़कों को यह Rompers बिल्कुल पसंद नहीं आते।

लड़कियों को ये सब पहने देख चिढ़ते हैं लड़के

5. Acrylic Nails :

लड़कियों को नेल पेंट का काफी शौक होता है। अब तो नया ट्रेंड चला है लड़कियां नेल पेंट लगाकर उसमें कई अलग-अलग डिजाइन बनाने लगी हैं। लड़कों को यह कतई पसंद नहीं। लड़कों की आम राय है कि उन्हें वो लड़कियां ज्यादा अट्रैक्टिव करती हैं जो सिंगल कलर की नेल पेंट लगाती हैं।

Relationship News inextlive from Relationship Desk

Relationship News inextlive from relationship News Desk