RANCHI:  इस ठगी को लेकर अरगोड़ा थाना में एनजीओ देश सेवी संस्था के खिलाफ बरियातू निवासी कुंदरसी मुंडा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। विक्टिम महिलाओं का आरोप है कि अभिषेक मिश्रा ने जागृति एनजीओ के साथ मिलकर ठगी की है। इसमें पिठोरिया क्षेत्र के कोकदारो निवासी मोकरम अंसारी व पुंदाग निवासी इश्तियाक अंसारी भी शामिल हैं। इस एनजीओ द्वारा बनाई गई एक सूची भी महिलाओं ने पुलिस को दी है, जिसका पुलिस सत्यापन कर रही है।

 

क्या है मामला

कुंदरसी ने पुलिस को बताया कि क्म् फरवरी ख्0क्7 को एनजीओ संचालक अभिषेक मिश्रा और उनकी पत्‌नी माया देवी उनसे मिले और महिलाओं को सरकारी योजना के तहत सिलाई मशीन और क्भ् हजार रुपये की अनुदान राशि दिलाने का सब्जबाग दिखाया। इसके बाद महिलाओं के आधार कार्ड, फोटोग्राफ और म्00 रुपए जमा कराने के लिए कहा। उनके झांसे में आकर कुंदरसी, लालपुर की सुजाता मुंडा, कमड़े निवासी झरियो देवी व राजू मुंडा और डोरंडा निवासी सुनीता मुंडा के माध्यम से क्0ख्0 महिलाओं से छह-छह सौ रुपए लेकर जमा किए। इसके बाद न वे पैसे दिए गए, न सिलाई मशीन दिलवाई।

 

जाति को लेकर दी गाली, मारने की भी धमकी

इधर, पांच अक्टूबर को जब महिलाएं अरगोड़ा के पिपरा टोली स्थित उसके घर गई, तो कौन से पैसे, कैसे पैसे कहते हुए महिलाओं को जाति सूचक गाली दी। धमकी भी दी गई। इसके बाद महिलाएं जुटकर अरगोड़ा थाना पहुंचीं और प्राथमिकी दर्ज करवा दी। बताया गया कि सितंबर में अभिषेक मिश्रा महिलाओं द्वारा पैसे मांगे जाने पर अचानक फरार हो गया था। इस बीच दोबारा जब वह रांची पहुंचा तो महिलाओं ने घेर कर उससे पैसे मांगे, तो ख्0 सितंबर को पैसों के वितरण की बात कही थी। अब वह पैसे देने से इन्कार कर रहा है।