13 असिस्टेंट प्रोफेसर और 01 एसोसिएट प्रोफेसर का भी चयन

ALLAHABAD: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में थर्सडे को कार्य परिषद की बैठक में शिक्षक भर्ती का लिफाफा खोला गया। इसमें कुल 13 असिस्टेंट प्रोफेसर और 01 एसोसिएट प्रोफेसर सुधाकर पांडेय का चयन किया गया। इसके अलावा सात असिस्टेंट रजिस्ट्रार की भी नियुक्ति हुई है। इनमें अनुभाग अधिकारी शक्ति शरण शुक्ला को असिस्टेंट रजिस्ट्रार के पद पर प्रोन्नति प्रदान की गई है।

सेंटर ऑफ साइंस एंड सोसायटी (रूरल टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट)

- शशिकांत शुक्ला

- अर्पना पांडेय

सेंटर फॉर वुमेन स्टडीज

- गुरपिंदर कुमार

डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्यूनिकेशन (कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग)

- रिचा मिश्रा

- पूजा

- महेन्द्र तिवारी

- सुधांशु कुमार झा

- शिव प्रकाश

- वंदना राठौर

- विनोद कुमार

- सुधाकर सिंह

- प्रवीन कुमार

- राजेश कुमार

- सुधाकर पांडेय

असिस्टेंट रजिस्ट्रार

- सुनील कुमार यादव

- अजय कुमार सिंह

- देवेश कुमार गोस्वामी

- केशव किशोर उपाध्याय

- अमित कुमार तिवारी

- आशीष पांडेय

बॉक्स

शिक्षक भर्ती का मुद्दा उठाने से छात्र गदगद

शिक्षकों की भर्ती का मसला बदायूं सांसद धर्मेन्द्र यादव द्वारा संसद में जोरशोर से उठाए जाने का समाजवादी छात्रसभा से जुड़े पदाधिकारियों और छात्रों ने स्वागत किया है। छात्रसंघ भवन पर छात्रसंघ पदाधिकारियों की अगुवाई में छात्रों ने कहा कि सांसद धर्मेन्द्र ने दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों की आवाज को बुलंद किया है। क्योंकि, यूजीसी ने आरक्षण रोस्टर पर अंतिम फैसला होने तक सभी विश्वविद्यालयों से भर्ती तत्काल रोक देने को कहा है। इस दौरान अवनीश यादव, अखिलेश गुप्ता, आदिल हमजा साहिल, अविनाश विद्यार्थी, चन्द्रशेखर चौधरी, अरविन्द सरोज आदि मौजूद रहे।