2016 में इन आठ भारतीयों ने बनाए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
1. पीएम नरेंद्र मोदी का सूट :
2015 में जब अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भारत दौरे पर आए थे। उस समय पीएम मोदी ने एक नीले रंग का सूट पहनकर ओबामा की मेहमान नवाजी की थी। मोदी का यह सूट काफी चर्चा में रहा था। इस सूट की खासियत थी कि इसमें गोल्ड स्ट्रिप से पीएम नरेंद्र मोदी का नाम लिखा था। बाद में 2016 में सूरत के एक हीरा व्यापारी ने इस सूट को 4.31 करोड़ में खरीदा। जोकि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया, यह अभी तक का सबसे मंहगा बिकने वाला सूट है।

2016 में इन आठ भारतीयों ने बनाए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
2. सबसे बड़ा प्लॉस्टिक कप पिरामिड :
दिल्ली में रहने वाले कुशाग्र तयाल के नाम सबसे बड़ा प्लॉस्टिक कप पिरामिड बनाने का रिकॉर्ड है। कुशाग्र ने इसी साल नई दिल्ली के तयागराज स्पोर्ट्स कॉप्लेक्स में 22 फीट ऊंचा पिरामिड तैयार किया था। इसको बनाने में 57,000 प्लॉस्टिक कप लगे थे।

2016 में इन आठ भारतीयों ने बनाए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
3. छाता डांस :
गुजरात के सूरत नगर जिले में लोगों ने मिलकर एक नया रिकॉर्ड बना दिया। दरअसल यहां पर एक लोक मेला आयोजित किया गया। जिसमें 1990 लोगों ने मिलकर छाता डांस किया। यह रिकॉर्ड गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में दर्ज हो गया।
यह भी पढ़ें : तो इसलिए गाडि़यों के पीछे दौड़ते हैं कुत्ते



2016 में इन आठ भारतीयों ने बनाए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
4. सबसे ज्यादा महिला हुईं शामिल :
हैदराबाद का बाथूकम्मा फेस्टिवल इस बार काफी खास रहा। अक्टूबर में मनाए जाने वाले इस त्यौहार में काफी संख्या में महिलाएं हिस्सा लेती हैं। लेकिन इस बार महिलाओं की संख्या 9,292 पहुंच गई जोकि दुनिया में किसी भी फेस्टिवल में पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या में सबसे ज्यादा है। यह रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में दर्ज हो गया।

2016 में इन आठ भारतीयों ने बनाए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
5. एक मिनट तक पेट के बल लेटना :
इसी साल नवंबर में एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और रेसलर साक्षी मलिक ने मिलकर महिलाओं सशक्ितकरण का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया था। जैकलीन ने करीब 1,623 महिलाओं के साथ मिलकर करीब एक मिनट तक हाथ और पेट के बल लेटने का गिनीज रिकॉर्ड बनाया।
2016 के वर्ल्ड रिकॉर्ड: कहीं इकठ्ठे हुए सबसे ज्यादा किसिंग कपल तो किसी ने किए आसमान में जादू



2016 में इन आठ भारतीयों ने बनाए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
6. सबसे ज्यादा हेयरकट :
सूरत में रहने वाली हेयरड्रेसर शीतल कल्पेश शाह ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया है। शीतल ने लगातार 24 घंटे तक हेयर कटिंग की और इस दौरान उन्होंने 571 लोगों के बाल काटे। जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड है।

2016 में इन आठ भारतीयों ने बनाए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
7. बर्थडे केक पर मोमबत्ती :
हाल ही में दिवंगत भारतीय आध्यात्मिक गुरू श्री चिन्मय की 85वीं जयंती मनाई गई। इस खास मौके पर मोमबत्तियां जलाई गईं। हालांकि इस मौके पर मोमबत्ितयां जलाने का तरीका थोड़ा अलग था। इस बार उनके जन्म दिन पर 72,585 मोमबत्तियां जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया।

2016 में इन आठ भारतीयों ने बनाए गिनीज वर्ल्‍ड रिकॉर्ड
8. सबसे ज्यादा लोगों ने किया शीर्षासन :
इसी साल दिसंबर में चेन्नई में वर्ल्ड योग फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। जिस दौरान 648 लोगों ने सिर के बल खड़े होकर (शीर्षासन) किया। जोकि एक रिकॉर्ड है।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

 

Interesting News inextlive from Interesting News Desk