कुबेर धन के देव माने जाते हैं और घर में आर्थिक संपन्नता के लिए उनकी कृपा व प्रसन्नता अहम है। वे आपसे प्रसन्न हैं तो आपको पर्याप्त धन और समृद्धि मिल सकती है। भगवान कुबेर को यदि प्रसन्न करना है व उनकी कृपा पानी है तो व्यक्ति को वास्तु उपायों का पालन करना चाहिए:

1. दीवारों की मोटाई:

इस बात का ध्यान रहे कि घर की दक्षिण और पश्चिम में स्थित दीवारें और बाउंड्री उत्तर और पूर्व की तरफ की दीवारों से ऊंची और मोटी होनी चाहिए।

2. सड़क से ऊंचा हो प्लॉट:

प्लॉट खरीदते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वह आस-पास बनी रोड से ऊंचा हो। सड़क से निचली जगह पर होने वाला प्लॉट अच्छा नहीं माना जाता और आर्थिक संकट का कारण बनता है।

3. दक्षिण-पश्चिम में ऊंचे पेड़:

धन और समृद्धि पानी है तो अपनाएं ये 9 कारगर वास्तु उपाय

घर में समृद्धि के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में ऊंचे पेड़ लगाए जाने चाहिए। ये वृक्ष स्थिरता पैदा करते हैं, दुर्भाग्य टालते हैं और परिवार पर आने वाले संकट को भी दूर करते हैं। ये पारिवारिक संपन्नता और व्यापार में लाभ के लिए उपयोगी वास्तु उपाय है।

4. घर का केंद्र रहे खाली:

इस बात का ध्यान रहे कि आपके घर का केंद्रीय भाग या हिस्सा हमेशा खाली रहे। उस जगह पर कोई निर्माण नहीं करना चाहिए। इस जगह मंदिर जरूर बनवा सकते हैं। घर का यह हिस्सा ब्रह्मस्थान माना जाता है।

5. स्टोर रूम की दिशा:

घर में हमेशा इस बात का ध्यान रहे कि दक्षिण-पश्चिम या पश्चिमी हिस्से में ही स्टोर रूम बनाया जाए ताकि समृद्धि की राह हमेशा खुली रहे।

6. खिड़कियों और दरवाजे की सफाई:

धन और समृद्धि पानी है तो अपनाएं ये 9 कारगर वास्तु उपाय

अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को हमेशा साफ रखें क्योंकि घर में आने वाला धन का इससे सीधा संबंध है। ये साफ नहीं होने पर धन प्राप्ति के मार्ग में बाधा पहुंचती है।

7. मुख्य द्वार की सज्जा:

घर के मुख्य द्वार की सजावट अच्छी होनी चाहिए। इसके अलावा घर के द्वार पर अपने नाम की नंबर प्लेट भी होनी चाहिए। इस हिस्से में अच्छी रोशनी और रंग-रोगन होना चाहिए।

8. पक्षियों के लिए दाना-पानी:

घर के किसी एक हिस्से में पक्षियों के लिए थोड़ा दाना-पानी रखें। यह सकारात्मक ऊर्जा और धन को आमंत्रित करता है।

9. धन का रंग बैंगनी:

अगर घर में जामुनी रंग हो तो धन आपकी तरफ आता है। इस रंग की पूर्ति के लिए घर में जामुनी रंग के पौधे भी लगाए जा सकते हैं।

वास्तु टिप्स: व्यापार और करियर में कुबेर दिलाएंगे सफलता, अपनाएं ये आसान उपाय

स्वास्तिक चिह्न से कैसे दूर करें घर का वास्तु दोष, जानें ये आसान उपाय

Spiritual News inextlive from Spiritual News Desk