हुस्न का जाल ऐसा कि बड़े-बड़ों को फंसते देर नहीं लगती। मंगलवार को इसकी चपेट में एक फौजी आ गया। स्टेशन के पास आलोक कुमार नाम के फौजी की दो महिलाओं से बात हुई। उसके बाद वह ट्विन टावर के लिए चल पड़ा। आटो में वह बीच में बैठा और अगल-बगल दोनों लेडी बैठी। रास्ते में पांच सौ रुपए एडवांस भी आलोक ने दिये, लेकिन थोड़ी दूर आने के बाद इनका खेल शुरू हुआ।

छेड़खानी के नाम से डराया
महिलाओं ने बाद में आलोक से सात हजार रुपए ले लिये और कन्नी काटने की कोशिश की। जब आलोक ने विरोध किया तो उसपर छेड़खानी करने का आरोप लगाकर डराया। बाद में आलोक दोनों महिलाओं से झगडऩे लगा। पासा उल्टा पड़ता देख वे भाग निकली। आलोक के साढ़े छह हजार रुपए तो मिल गए, लेकिन एडवांस में लिये गए पांच सौ रुपए लेकर वह भाग निकली। इस संबंध में आलोक ने गांधी मैदान थाना में मामला दर्ज करवाया है। सिटी एसपी सेंट्रल शिवदीप लांडे ने आलोक से पूछताछ की।