RANCHI: आम आदमी पार्टी के प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की रांची जिला इकाई की घोषणा की गई। इसमें जितेंद्र कुमार महतो को जिला संयोजक बनाया गया। वहीं, उपाध्यक्ष जाबिर हुसैन, जेया मलिक, सुनील होरो, धनराज राउत, अंजन श्रीवास्तव, मनोज तिर्की, सचिव दीपक रूपक, कोषाध्यक्ष बहादुर मुंडा, संयुक्त सचिव राशिद जमील, अरुण पाठक, अनिर्वाण सरकार, सोमा उरांव, महताब अली, संतोष विश्वकर्मा, सोमेन मजूमदार, मो अफरोज आलम, जिला कार्यकारिणी सदस्य संचारी सरकार, उमर फारूक, अमन साहू, विकास पाठक, अख्तर अंसारी, दानिश लाल बनाए गए। मौके पर प्रदेश संयोजक जयशंकर चौधरी ने कहा कि आज इस राज्य और देश की राजनीति को युवाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है। मौके पर उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंडा, परवेज सहजाद, सचिव राजन कुमार सिंह, प्रवक्ता कुणाल मिश्रा एवं संयुक्त सचिव यास्मिन लाल मौजूद थे।

रातू में झारखंड जोड़ो अभियान

रातू प्रखंड के बाजपुर ग्राम तथा पंचायत में झारखंड जोड़ो अभियान चलाया गया, जिसका नेतृत्व हटिया विस के उपाध्यक्ष उमर फारूक ने किया। इस दौरान हटिया विधानसभा प्रभारी जाबिर हुसैन ने आप पार्टी की मुख्य एजेंडा कार्यशैली और पूरे प्रदेश में जोरदार गति से अग्रसर क्यों और कैसे हो रही है इसका कारण भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति करना नहीं राजनीति बदलना अच्छी छवि और अरविन्द केजरीवाल के साथ उनके सभी विधायक, संगठन प्रभारी, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं की ईमानदारी के बारे में बताया।