छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) चाईबासा नगर इकाई की ओर से रविवार को कॉमर्स सामान्य ज्ञान प्रतियोगता का पुरुस्कार वितरण किया गया। समारोह ज्ञान चंद्र कॉमर्स कॉलेज चाईबासा में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कोल्हान यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ एसएन सिंह और पुलिस उपाधीक्षक अमर कुमार पांडे उपस्थित रहे। सर्वप्रथम अतिथियों ने मां सरस्वती स्वामी विवेकानंद और भगवान बिरसा मुंडा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

रणवीर को किया सम्मानित

कोल्हान विश्वविद्यालय के छात्र रणवीर कुमार जिन्होंने इंधन और पर्यावरण को संरक्षित करने का संदेश लेकर जमशेदपुर से दिल्ली तक की यात्रा की थी उन्हें अतिथियों द्वारा शॉल उढ़ा कर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉक्टर एस एन सिंह ने कहा कि किस तरह शिक्षा ही एक माध्यम है जिसके द्वारा वह अपना अपने परिवार का देश का और राष्ट्र का विकास और अद्भुत भारत देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकते हैं। पुलिस उपाधिक्षक अमर कुमार पांडे ने बताया कि वह छात्रों को भी किसी भी परिस्थितियों से घबराने की आवश्यकता नहीं है बल्कि डट कर खड़े होने की आवश्यकता है।

कार्यक्रम की सरहाना की

मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना की तथा कहा ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहने चाहिए। मौके पर उपस्थित जगन्नाथपुर के प्राचार्य के प्रधान जी ने बताया क्या छात्रों को एकजुट होने की आवश्यकता है छात्रों को संगठित होकर देश समाज के बारे में सोचने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से कोल्हान विभाग सह संयोजक अखिल कुमार, नगर कार्यालय मंत्री शशिभूषण रजक, विश्वविद्यालय सहसंयोजक अभिषेक आचार्य, जिला सह संयोजक सागर शर्मा, जिला संयोजक अमित नायक, पूर्व प्रदेश मंत्री बुलेट सिंह कलौंडिया, प्रदेश सह मंत्री शैलेन्द्र गगराई, दिव्यांशु कुमार, शुभम कुमार, राजीव कुमार इत्यादि उपस्थित थे।