बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

Meerut। बाइक सवार बदमाशों ने एक विवाहिता पर तेजाब फेंक दिया। जिसके चलते महिला बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी ुई है।

यह है मामला

घटना गुरुवार देर शाम आठ बजे के आसपास की है। शताब्दी नगर सेक्टर-4 सी, निवासी शिवानी पत्नी अमित पैदल अपने घर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके उपर तेजाब डाल दिया। जिसके चलते वह बुरी तरह से झुलस गई। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। विवाहिता को मेडिकल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर परतापुर नीरज मलिक का कहना है कि तेजाब किसने डाला और क्यों डाला, इसकी जांच कराई जा रही है।