-मुख्यमंत्री बोले, विधानसभा सत्र में लाएंगे प्रस्ताव

काशीपुर(ऊधमसिंहनगर) : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म के मामले में फांसी का कानून बनेगा। इसके लिए अगले विधानसभा सत्र में प्रस्ताव लाया जाएगा।

मुख्यमंत्री रावत ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में कार्यकर्ताओं से अच्छा फीड बैक मिला है। भविष्य में आने वाली चुनौतियों से निपटने व तय किए गए कार्यक्रमों को पूरा करने की रणनीति तय की गई है। सरकार के कामकाज से कार्यकर्ता भी संतुष्ट हैं। भ्रष्टाचार मुक्त शासन, सबका साथ-सबका विकास के ध्येय वाक्य प सरकार आगे बढ़ रही है। थराली विधानसभा उपचुनाव के साथ ही जिला पंचायत के रिक्त पांच सीटों में से चार पर भाजपा को जीती है। अब सहकारिता चुनाव होने वाला है, इसके लिए कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होने को कहा गया है। राज्य में घोटालों के सवाल पर सीएम बोले, घोटाला तो घोटाला होता है, लेकिन किसी ने भ्रष्टाचार किया तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड पहला राज्य है, जहां पर आयुष्मान भारत योजना में 26 लाख लोग लाभान्वित होंगे।