कांस से लौट कर बिजी होंगी प्रमोशन में
कानपुर। सोनम कपूर इन दिनों कांस फिल्म फेस्टिवल 2018 में अपना जलवा बिखेर रही हैं। सोनम की पोल का डॉट ड्रेस और लॉग ट्यूब गाउन हर जगह चर्चा में है। सोनम को बॉलीवुड की फैशनिस्टा कहा जाता है। कांस में अगर सोनम की स्टाइलिंग की बात करें तो उन्हें रेड कारपेट पर वॉक के लिए तैयार करने की जिम्मेदारी रेखा कपूर की दी गई थी। वहीं सोनम के कांस मेकअप के जिम्मा स्टेफेनेलांसेन के सिर पर था। फिलहाल और सोनम कांस से लौट कर अपनी अपकमिंग फिल्म वीरे दी वेडिंग के प्रमोशन में व्यस्त होने वाली हैं। सोनम कपूर के साथ-साथ फिल्म में एक्ट्रेस करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया भी हैं।


हनीमून से पहले बिखेरा कांस में जलवा
सोनम ने अपने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से 8 मई को शादी कर ली। इसके बाद सोनम कपूर ने उसी शाम मुंबई में ग्रैंड रिशेप्शन पार्टी रखी थी। सोनम-आनंद ने शादी के बाद हनीमून पर जाने से पहले अपनी-अपनी प्रोफेशनल लाइफ को ज्यादा समय दिया है। इसलिए आनंद अपने काम में बिजी हैं और सोनम कपूर कांस के रेड कारपेट पर जलवा बिखेरने पहुंचीं। दोनों की शादी की खबरों ने फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट पैदा कर दी थी। लोग सोनम को दुल्हन बने देखना चाहते थे। जैसे ही सोनम के इंस्टाग्राम पर उनके दुल्हन के रूप में लाल जोडा़ पहने तस्वीर को कुछ मिनटों में ही कई लाइक्स मिल गए।


ये है वीरे दी वेडिंग की कहानी
शशांक घोष के निर्देशन में बनी फिल्म वीरे दी वेडिंग चार लड़कियों की कहानी है। फिल्म में सोनम कपूर, करीना कपूर, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया बेस्ट फ्रेंड्स हैं। सबकि लाइफ में कई प्रोबलम्स हैं जिन्हें वो झेल रही हैं, साथ ही एक दूसरे से फ्रेंडशिप भी बरकरार रखती हैं। बता दें कि फिल्म का कुल बजट 30 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। मुख्य रूप से फिल्म सोनम कपूर और करीना कपूर पर ही आधारित है। स्वरा और शिखा ने साइड एक्ट्रेस का किरदार निभाया है। फिल्म में टोटल गर्लगैंग का धमाल दिखाया गया है। बता दें कि फिल्म के कई पोस्टर आउट हो चुके हैं। फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज किया जा चुका है।


कांस 2018 : आनंद से शादी करने के बाद अब कांस के रेड कारपेट पर सोनम कपूर ने दिखाया फैनिस्टा अवतार, देखें तस्वीरें

शादी के बाद सोनम कांस में बिजी, तो पति आनंद यहां अकेले ले रहे मजे

 

 

 

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk